फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   missing sisters found in mumbai

मुंबई में बरामद हुई लापता बहनें

Sat, 07 Sep 2019 11:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
missing sisters found in mumbai
अंबेडकरनगर। विगत दिनों कॉलेज के लिए निकली लापता तीन सगी बहनें मुंबई में मिल गई हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें ठाणे जिले से खोज निकाला है। भीटी पुलिस बालिकाओं के परिवारीजनों के साथ शुक्रवार देर शाम मुंबई रवाना हो गई। गत बुधवार को भीटी के एक गांव निवासी सुरेन्द्र मिश्र की तीन पुत्रियां घर से कुछ दूर स्कूल के लिए निकलीं थीं। छुट्टी होने के बाद जब सभी छात्राएं घर पहुंच गईं। यह तीनों बहने नहीं पहुंची तो परिवारीजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

मामले की सूचना भीटी पुलिस को दी गई। परिजनों के साथ ही पुलिस टीम भी उनकी खोज में जुट गई। मोबाइल से भी छात्राओं को ट्रैक किया जाने लगा। इस बीच शुक्रवार शाम पुलिस को तीनों बहनों का लोकेशन मुंबई के ठाणे जिले में मिला। स्थानीय पुलिस की सूचना पर मुंबई पुलिस ने उन्हें वहां से खोज निकाला। छात्राओं के पिता थाने के एसआई हरिश्चंद्र, सिपाही प्रेमप्रकाश सिंह व महिला सिपाही मंजूषा प्रजापति संग मुंबई को रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed