फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Miscreants looted two and a half lakh rupees from rice mill workers

बदमाशों ने राइस मिल कर्मी से लूटे ढाई लाख रुपये

Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted two and a half lakh rupees from rice mill workers
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय के शहजादपुर क्षेत्र में राइस मिल कर्मचारी से असलहे से डरा-धमका कर बदमाशों ने गुरुवार की शाम लगभग ढाई लाख रुपये लूट लिए। घटना के बाद कर्मचारी ने गुहार लगाई, लेकिन तब तक बदमाश दूर जा चुके थे। घटना की सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली पुलिस समेत अन्य थानों की पुलिस टीम ने घेराबंदी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

जनता राइस मिल में कार्य करने वाले बेवाना निवासी विशाल उपाध्याय दोपहर बाद अकबरपुर आए हुए थे। उन्होंने यहां बैंक ऑफ बड़ौदा व पंजाब नेशनल बैंक की शाखा से दो लाख 36 हजार रुपये निकाले। इसके बाद वे नगर में कुछ जरूरी काम निपटाने लगे। बताया जाता है कि इसके बाद शाम को जब वे अपने सहयोगी राहुल चतुर्वेदी के साथ बाइक से घर जाने लगे तो अकबरपुर नगर की शहजादपुर पुलिस चौकी के आगे स्थित अन्नू नर्सिंगहोम के निकट एक बाइक पर सवार दो बदमाश पीछे से पहुंच गए।
विज्ञापन

दोनों बदमाशों ने असलहे से डरा-धमकाकर उनसे वह बैग छीन लिया, जिसमें लगभग ढाई लाख रुपये रखे हुए थे। बदमाशों ने गोली मारने की धमकी देते हुए बैग छीन लिया और तेजी से मालीपुर रोड की तरफ फरार हो गए। लूट के बाद विशाल ने गुहार लगाई, जिस पर स्थानीय नागरिकों ने घेराबंदी का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। इसी बीच सूचना मिलते ही अकबरपुर कोतवाली के एसएसआई संतोष गौड़ मौके पर पंहुचे। अकबरपुर कोतवाली पुलिस के अलावा अगल-बगल के थानों के पुलिस कर्मियों ने भी घेराबंदी व चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लगे। एसएसआई ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed