फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Minor broken tracks, 50 acres crop steeped

माइनर पटरी टूटी, 50 बीघा फसल जलमग्न

Wed, 16 Dec 2015 10:48 PM IST
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 16 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर तहसील क्षेत्र में शुकलहिया डिहवा माइनर से निकली मरथुआ सरैया माइनर एक बार फिर दर्जनों किसानों के लिए परेशानी बन गई। ठीक ढंग से सफाई नहीं होने से मंगलवार रात माइनर उफना गई। इससे लगभग 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई।
विज्ञापन


बताते चलें कि अकबरपुर के शुकलहिया डिहवा माइनर से मरथुआ सरैया माइनर निकली है। इस माइनर से बनगांव, सतरही, झलरिया, मरथुआ आदि गांवों के किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। विभाग द्वारा सफाई के नाम पर बीते दिनों पैसा तो खर्च कर दिया गया, लेकिन सफाई के नाम पर महज खानापूर्ति की गई।
विज्ञापन


हेड की तरफ तो कुछ हद तक सफाई ठीक से हुई, लेकिन टेल की तरफ सफाई ही नहीं की गई। ऐसे में जब माइनर में पानी आया तो वह उफनाने लगी। मंगलवार रात दो जगह माइनर की पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। इससे किसानों की दर्जनों बीघा फसल जलमग्न हो गई। जिन किसानों ने फसलों की बुवाई कर रखी थी, उनकी तो फसल बर्बाद ही हुई साथ ही जो किसान बुवाई की तैयारी में थे, उन्हें भी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार रात साड़ाभारी जंगल के पास माइनर की पटरी टूटी। इससे बनगांव के करीब एक दर्जन किसानों की लगभग 35 बीघा फसल जलमग्न हो गई। यही हालत सतरही गांव के पास देखी गई। यहां माइनर पटरी क्षतिग्रस्त होने के चलते 15 बीघा से अधिक फसल डूब गई।


किसी तरह किसानों ने पानी का बहाव रोका। किसानों का कहना है कि, माइनर में पानी टेल की तरफ नहीं जाने से ये स्थिति उत्पन्न हुई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान जगदीश पांडेय, मयाराम, रामअकबाल, दिनेश यादव, चंद्रेश आदि ने नाराजगी जाहिर की है। किसानों ने अकबरपुर तहसील प्रशासन से अविलंब माइनर की सफाई सुनिश्चित कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed