फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Ministers and legislators led bicycle tour out

मंत्रियों व विधायकों की अगुवाई में निकली साइकिल यात्रा

Mon, 02 May 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 02 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Ministers and legislators led bicycle tour out
अंबेडकरनगर के अकबरपुर में सपा की साइकिल यात्रा में भाग लेते दुग्ध विकासमंत्री राममूर्ति वर्मा। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री व समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान पर जिले में रविवार से समाजवादी जनसंदेश साइकिल यात्रा शंरू हुई। मंत्रियों व विधायकों की अगुवाई में निकली यात्रा में युवाओं ने सरकार के पक्ष में जमकर नारेबाजी की। विभिन्न क्षेत्रों में निकली साइकिल यात्रा के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया।

विज्ञापन


जिलाध्यक्ष हीरालाल यादव ने दावा किया कि साइकिल यात्रा ने जिले में अपना स्थान बनाया है। अकबरपुर में साइकिल यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री राममूर्ति वर्मा ने किया। यहां जिलाध्यक्ष व विधान परिषद सदस्य हीरालाल यादव ने झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया।
विज्ञापन


मंत्री के पैतृक गांव दोहरीपुर से निकला साइकिल यात्रियों का जत्था कई गांवों तक गया और ग्रामीणों को सरकार के कार्यों के बारे में जानकारी दी। जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह व पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने युवाओं के जोश की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल यात्रा में जिला महासचिव डॉ. सूर्य प्रकाश तिवारी, रामकृष्ण वर्मा, उत्तम चौधरी, कलाम खां, रवींद्र सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, विधानचंद्र चौधरी, व रामचंद्र राजभर आदि मौजूद रहे। चिकित्सा राज्यमंत्री शंखलाल मांझी ने ऐनवां से यात्रा का शुभारंभ किया। उन्होंने चिकित्सा क्षेत्र में सरकार के प्रयासों की विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर कुंदन यादव, घनश्याम यादव व रामसूरत यादव आदि मौजूद रहे।  आलापुर में यात्रा का नेतृत्व विधायक भीमप्रसाद सोनकर ने किया। अश्वनी यादव, हीरालाल , बलिराम, धर्मराज व रियाज अहमद आदि की मौजूदगी में रैली निकाली गई। टांडा में यात्रा का नेतृत्व विधायक अजीमुल हक पहलवान ने किया।


शुकुल बाजार से शुरु हुई यात्रा किछौछा तक गई। इस दौरान पूर्वमंत्री गोपीनाथ वर्मा, डॉ. महंत चंद्र प्रकाश त्रिपाठी व जंगबहादुर आदि मौजूद रहे। जलालपुर में निकली यात्रा में विधायक प्रतिनिधि राजेश सिंह, सुभाषराय,अबुल बशर अंसारी, केके व फूलचंद्र आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed