फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Minister of State for Jal Shakti inspected the flood prevention project

Ambedkar Nagar News: जलशक्ति राज्यमंत्री ने बाढ़ निरोधक परियोजना का किया निरीक्षण

Fri, 12 Jul 2024 10:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jul 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Minister of State for Jal Shakti inspected the flood prevention project
इ​​ल्तिफातगंज में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के नक्शे का अवलोकन करते जलश​क्ति मंत्री।  सूचना विभाग
अंबेडकरनगर। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने शुक्रवार को इल्तिफातगंज में बाढ़ निरोधक परियोजना का निरीक्षण किया। उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से परियोजना के बारे में जानकारी ली। बाद में सर्किट गेस्ट हाउस में बाढ़ से बचाव की तैयारियों का भी जायजा लिया।
विज्ञापन

जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद दोपहर करीब तीन बजे इल्तिफातगंज पहुंचे। सिंचाई विभाग के अफसरों ने बताया कि यहां के लोग वर्षों से बाढ़ की विभीषिका झेल रहे हैँ। ग्रामीणों को बाढ़ की वजह से जमीन कटने व घरों में पानी घुसने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वर्ष 2023 में जलशक्ति मंत्री ने इल्तिफातगंज में बाढ़ निरोधक परियोजना बनाने का निर्देश दिया था। परियोजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था, जिसकी स्वीकृत मिलने के बाद बाढ़ कार्य खंड ने मार्च 2024 में परियोजना का काम शुरू करा दिया है।
विज्ञापन

बताया कि इल्तिफातगंज की सुरक्षा के लिए 495 मीटर में तीन पंक्तियों में पॉर्क्युपाइन सेट लगाने और तीन जियो बैग कटर बनाने का कार्य कराया गया है। इल्तिफातगंज को बाढ़ से बचाने का काम बाढ़ अवधि प्रारंभ होने के पूर्व ही करा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने परियोजना का निरीक्षण किया और फिर स्थानीय कृषकों व ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल लिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि इसबार बाढ़ की विभीषिका का सामना उन्हें नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर अंबेडकरनगर जनपद के सिंचाई विभाग के समस्त अधिकारी मौजूद रहे।

बाढ़ से बचाव के पर्याप्त इंतजाम

बाढ़ निरोधक परियोजना का निरीक्षण करने के बाद जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद सर्किट गेस्ट हाउस पहुंचे और अफसरों के साथ बैठक की। उन्होंने बाढ़ से बचाव के लिए किए गए प्रबंधों के बारे में जानकारी ली। अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रोशनी यादव ने बताया कि बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी गईं हैं। खाद्यान्न का टेंडर हो चुका है। नाव, गोताखोर, नाविक आदि की व्यवस्था कर ली गई है। सभी अफसरों व कर्मचारियों को सक्रिय कर दिया गया है, ताकि बाढ़ की वजह से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। जल निगम के अधिशासी अभियंता सूरज वर्मा ने जल जीवन मिशन योजना के तहत कराए जा रहे कार्यों की प्रगति रिपोर्ट बताई। लघु सिंचाई विभाग खंड टांडा के अधिशासी अभियंता शिव प्रसाद सिंह ने सिंचाई के उपलब्ध संसाधनों, नहरों में पानी आदि के बारे में जानकारी ली। बैठक के बाद मंत्री वापस लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed