फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mill director threatened by outpost incharge, video goes viral

Ambedkar Nagar News: मिल निदेशक को चौकी इंचार्ज ने धमकाया, वीडियो वायरल

Sat, 30 Nov 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 30 Nov 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Mill director threatened by outpost incharge, video goes viral
अंबेडकरनगर। वस्त्र उद्योग से जुड़ी धागा मिल के निदेशक ने राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर के चौकी प्रभारी पर धमकी देने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है। एक माह पहले फैक्टरी पर पहुंचकर धमकी देने का वीडियो सौंपने व जांच शुरू होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई, तो अब निदेशक ने शुक्रवार को वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

ममरेजपुर स्थित पर्थ धागा मिल के संचालक व निदेशक अंकित पांडेय ने बताया कि 28 अक्तूबर को मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी जितेंद्र सिंह उनके मिल पर पहुंचे। फैक्टरी मैनेजर से कहा कि अंकित को चौकी पर नहीं भेजा तो सारी हेकड़ी निकाल देंगे। याद रखना टांडा कोतवाल मेरा सगा भाई है। मैं अलग मिट्टी का बना हूं। निदेशक ने अधिकारियों से की शिकायत में कहा कि कई और तरह की अभद्र टिप्पणी करते हुए वह वहां से चले गए।
विज्ञापन

अधिकारियों को कई वीडियो सौंपते हुए कहा कि उनके खिलाफ एक भी मुकदमा नहीं है। एक जनपद, एक उत्पाद योजना में जिले का चयन वस्त्र उद्योग के लिए हुआ है। हम लोग इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बीते वर्ष राज्यपाल ने मिल के प्रयासों को सराहा है। इसके बाद भी अवैध मंशा को लेकर मिल पर पहुंचकर धमकाने व अभद्रता करने का कृत्य किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने प्रकरण की जांच सीओ टांडा को सौंप दी। हालांकि अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ टांडा शुभम ने बताया कि जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी ने वीडियो मिलने के बाद एक ऑडियो भी सौंपा था, जिसमें मिल निदेशक से सामान्य ढंग से वार्ता हो रही है। जल्द ही प्रकरण की जांच पूरी कर ली जाएगी। चौकी प्रभारी इस शिकायत पर मिल तक गए थे कि वहां से निकलने वाले कर्मचारी सड़क पर महिलाओं आदि से अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed