फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Middle-aged stabbed to death

अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या

Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Middle-aged stabbed to death
अंबेडकरनगर। कुछ देर में वापस आने की बात कहकर शनिवार को दोपहर घर से निकले अधेड़ का शव रविवार को सुबह टांडा कोतवाली क्षेत्र के धौरहरा गांव के पास मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, मामले की जानकारी होते ही किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया। साथ ही पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एनएच 233 पर टांडा बसखारी मार्ग स्थित धौरहरा गांव के ग्रामीण सुबह उस समय सन्न रह गए, जब सड़क के किनारे एक अधेड़ का शव पड़ा मिला। उसके गले से खून निकल रहा था। प्रथम दृष्टया ही लग रहा था कि उसकी गला रेतकर हत्या की गई है। कुछ ही देर में मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने शव की पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच जानकारी होते ही टांडा कोतवाल संजय पांडेय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। तलाशी लेने पर उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के बेथरा गांव निवासी सिब्ते हसन (50) पुत्र भगेलू खान के रूप में हुई। इस पर पुलिस ने घटना की जानकारी परिवारीजनों को देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि परिवारीजनों के अनुसार सिब्ते हसन शनिवार को दोपहर घर से यह कहकर निकला था कि वह कुछ देर में वापस आ जाएगा। जब देर शाम तक वह नहीं लौटा तो मित्रों व रिश्तेदारी में तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इस पर पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। कोतवाल ने बताया कि अधेड़ की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर की गई है। हत्या कहीं और की गई है, लेकिन शव यहां लाकर फेंका गया है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, जानकारी होते ही एएसपी अवनीश कुमार मिश्र ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। साथ ही आसपास के ग्रामीणों व पुलिस कर्मियों से जानकारी ली। घटना का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। इस बारे में कोतवाल ने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या व साक्ष्य छिपाने का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed