{"_id":"6134ffe98ebc3e6ed2138c43","slug":"middle-aged-dies-due-to-electrocution-ambedkar-nagar-news-lko5942166142","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट लगने से अधेड़ की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट लगने से अधेड़ की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। घर में विद्युत सप्लाई के लिए खींचे गए तार की चपेट में आकर करंट लगने से एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी भरतलाल (50) विद्युत करंट की चपेट में आ गया। बताया जाता है कि उसके घर के एक कमरे में चॉक लगा है। इसके जरिए मिट्टी के बर्तन बनाकर वह अपने परिवार का खर्च चलाता है। रविवार को वह उस कमरे में कुछ सामान लेने के लिए गया था। बताया जाता है कि इसी बीच घर में विद्युत सप्लाई के लिए खींचा गया तार टूटकर उसके ऊपर गिर पड़ा। इससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। परिवारीजन आननफानन में उसे लेकर निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर, महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी निवासी शिवपत्ती (48) रविवार दोपहर को घर की सफाई के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आकर झुलस गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।