{"_id":"6143878d8ebc3e6990787d94","slug":"middle-aged-dead-body-found-on-roadside-ambedkar-nagar-news-lko595873456","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क किनारे मिला अधेड़ का शव
विज्ञापन
जलालपुर। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत मंगुराडिला में गुरुवार को दोपहर सड़क के किनारे संदिग्ध हालात में एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
गुरुवार को दोपहर में कुछ ग्रामीण मंगुराडिला बाजार से कुछ आगे की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। सड़क के किनारे एक अधेड़ बेहोशी की हालत में पड़ा था, जबकि उसकी साइकिल बगल में ही खड़ी हुई थी। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। इस बीच जानकारी होने पर डायल 112 के सिपाही मौके पर पहुंचे। उसे सीएचसी जलालपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तलाशी ली, तो उसकी जेब से मिले पहचान पत्र के आधार पर उसकी पहचान अरुण कुमार (45) निवासी हाजीपुर कोतवाली जलालपुर के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि परिवारीजनों के अनुसार अरुण गुरुवार को सुबह साइकिल लेकर घर से निकला हुआ था। इसके बाद उसका शव सड़क के किनारे मिला। उसकी मौत किस प्रकार से हुई, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। परिवारीजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। मामले में छानबीन की जा रही है।