{"_id":"601c33d88ebc3e7427752510","slug":"memorial-paid-to-the-immortal-martyrs-ambedkar-nagar-news-lko5632122187","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर शहीदों को याद कर दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव उल्लास के साथ मनाया गया। विभिन्न ब्लॉक मुख्यालयों पर जहां कार्यक्रमों का आयोजन कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहीं जगह-जगह वंदेमातरम गायन के साथ ही छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी भी निकाली गई। इसमें अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने भी प्रमुखता से हिस्सेदारी की। कार्यक्रम में देश की सुरक्षा में शहीद हुए अमर शहीदों के परिवारीजनों को सम्मानित भी किया गया। अकबरपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सरिता गुप्ता के अलावा डीएम राकेश कुमार मिश्र व सीडीओ घनश्याम मीणा समेत अन्य अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
चौरी चौरा शताब्दी वर्ष के मौके पर गुरुवार को शताब्दी महोत्सव का आयोजन अकबरपुर ब्लॉक परिसर में हुआ। शहीद स्मारक स्थल पर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता सहित डीएम राकेश कुमार मिश्र, सीडीओ घनश्याम मीणा, एडीएम डॉॅॅ. पंकज कुमार वर्मा, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, बीएसए अतुल सिंह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। सभी ने वंदे मातरम् के प्रथम छंद का गायन किया।
बाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल संवाद स्थापित किया गया। पीएम ने 5 रुपये का डाक टिकट जारी किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए अगले एक वर्ष तक इसका आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक शहीद स्मारक पर पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति के गीतों व दीपोत्सव करने का निर्णय लिया गया है। प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय मरथुआ सरैया के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। प्रधानाध्यापक नरेंद्र पांडेय व प्रधानाध्यापक सुरेश कुमार के नेतृत्व में छात्रों ने प्रभातफेरी निकाली।
विज्ञापन
रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तक विभिन्न शिक्षण संस्थानों के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आलापुर की प्रधानाचार्या अनुपमा उपाध्याय, बीडीओ श्रवण कुमार यादव, रामविलास यादव, ओमप्रकाश यादव, शिप्रा सिंह, डॉॅॅ. लीलावती यादव, गंगाराम यादव, त्रिभुवन राणा व विनोद यादव एडीओ हरीशचंद्र, सूर्यकांत पांडेय व अनूप मिश्र व अरुण कुमार मौजूद रहे। मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा विधायक त्रिवेणीराम, प्रमुख संगीता देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य बलिराम ने परिसर में स्थित शहीद स्मारक स्तंभ पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीदों को नमन किया।
विकास खंड कटेहरी कार्यालय पर शहीद अमर जवानों को याद किया गया। जिला कृषि अधिकारी डॉॅ. धर्मराज सिंह एवं सहायक विकास अधिकारी पंचायत लालजी शुक्ल ने ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान शहीद हुए सैनिक स्वॅ. सभाजीत की पत्नी शोभावती निवासी मूसेपुर गिलंट को सम्मानित किया। इससे पहले चौरी चौरा कांड शताब्दी के मौके पर रामदेव जनता इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विद्यालय गेट से ब्लॉक मुख्यालय तक प्रभात फेरी निकाली।
भीटी विकास खंड मुख्यालय पर एसडीएम भूमिका यादव के नेतृत्व में आयोजन हुआ। दुर्गाजी ग्रामोदय इंटर कॉलेज, अजय प्रताप इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने प्रभातफेरी निकाली। जहांगीरगंज ब्लॉक में मुख्य अतिथि विधायक अनीता कमल ने चौरी चौरा कांड शताब्दी समारोह को संबोधित किया। शहीद स्मारक पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। टांडा के चंदौली गांव में अमर शहीद रक्षाराम पाठक की समाधि स्थल पर प्राथमिक विद्यालय पिपरी प्रथम, प्राथमिक विद्यालय पिपरी द्वितीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय नारायणपुर पूर्वी के अध्यापक अध्यापिकाओं व बच्चों ने प्रभातफेरी निकाली।