{"_id":"616874820a3608422a3277ff","slug":"memorandum-submitted-regarding-pending-problems-ambedkar-nagar-news-lko60012484","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबित समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबित समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आशा व आशा संगिनी कर्मचारी संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचकर सीएमओ से मुलाकात की। साथ ही मांग संबंधित ज्ञापन भी सौंपा। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया, तो आगामी 26 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
नेतृत्व कर रही प्रभारी जिलाध्यक्ष मीरा सिंह ने कहा कि लंबे समय से मानदेय वृद्धि की मांग की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इसे लेकर जब भी आवाज बुलंद की जाती है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विनोद कुमारी, नीलम सिंह, सुमित्रा वर्मा, अनीता सिंह, चंद्रकला ने कहा कि आशा बहुओं ने कोविड संकट के दौरान जान जोखिम में डालकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वह्न पूरी ईमानदारी के साथ किया। चेतावनी देते हुए कहा गया कि यदि शीघ्र ही उनकी मागों का निस्तारण नहीं हुआ, तो आगामी 26 अक्तूबर को लखनऊ में विशाल धरना प्रदर्शन किया जाएगा।