फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   meeting

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने ली शपथ

Thu, 26 Aug 2021 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
meeting
फोटो 21, अंबेडकरनगर के टांडा में अपने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते अधिवक्ता संघ पदाधिकारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
टाण्डा। गुरुवार को आयोजित अधिवक्ता संघ तहसील टाण्डा के शपथ ग्रहण समारोह में पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। समारोह में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्यामसुंदर उर्फ साधु वर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अधिवक्ता समाज की रीढ़ हैं। कहा कि समाज में दबे कुचले लोगों को न्याय दिलाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अधिवक्ता संघ के उत्थान के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। कहा कि यदि जिला पंचायत में कोई व्यवस्था होगी तो उसका लाभ दिया जाएगा। समारोह में विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्त ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को बधाई दी। अधिवक्ताओं के जर्जर टीनशेड के निर्माण की बात कही। समारोह की अध्यक्षता तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बार और बेंच गाड़ी के दो पहिए हैं। दोनों पहिए जितनी तेज चलेंगे उतनी ही तेजी से जनता को न्याय मिलेगा।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख बसखारी संजय सिंह, पूर्व अध्यक्ष रामनरेश कनौजिया, शेरबहादुर सिंह, अवधेश नायक, सत्यप्रकाश मौर्य, जावेद सिद्दीकी, आलापुर तहसील संघ अध्यक्ष केजी मिश्र, पूर्व अध्यक्ष आलापुर सुरेंद्रनाथ उपाध्याय, पंख संस्था अध्यक्ष अंशू बग्गा, रामसूरत मौर्य मौजूद रहे। समारोह में संघ अध्यक्ष जवाहरलाल यादव को निवर्तमान अध्यक्ष रामनरेश कन्नौजिया ने शपथ दिलाई। जवाहरलाल यादव ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीकांत वर्मा, महामंत्री शैलेंद्र कुमार उपाध्याय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मोहम्मद अकबर, संयुक्त मंत्री प्रशासन सुनील कुमार सिंह, संयुक्त मंत्री प्रकाशन हेलाल अशरफ, कोषाध्यक्ष पारसनाथ प्रजापति, पुस्तकालय अध्यक्ष गामा वर्मा, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य अवधेश नायक, मुखराम वर्मा, गंगाराम यादव, कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र कुमार यादव, महेंद्र कुमार व रामसुंदर को शपथ दिलाई।
विज्ञापन

इस मौके पर एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अरुण प्रकाश वर्मा ने सभी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किया। समारोह के अंत में अध्यक्ष जवाहरलाल यादव व महामंत्री शैलेन्द्र कुमार उपाध्याय ने सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed