{"_id":"6528327ec31b4e475d0e4aa6","slug":"medical-in-charge-could-not-tell-where-40-anms-were-on-duty-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-4662-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: 40 एएनएम की कहां लगी ड्यूटी, नहीं बता सके चिकित्सा प्रभारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: 40 एएनएम की कहां लगी ड्यूटी, नहीं बता सके चिकित्सा प्रभारी
Thu, 12 Oct 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने किया अकबरपुर संयुक्त स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाए जाने पर दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। डीएम अविनाश सिंह ने बृहस्पतिवार को संयुक्त स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया। यहां चिकित्सा प्रभारी यह नहीं बता सके कि 40 एएनएम कहां पर ड्यूटी कर रही हैं। डीएम ने इस पर फटकार लगाते हुए कहा कि कर्मचारियों को लेकर अपडेट रहें और वह किस क्षेत्र में काम कर रहे हैं, इसकी जानकारी जरूर रखें।
सीडीओ अनुराज जैन को साथ लेकर डीएम अविनाश सिंह दोपहर करीब संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकबरपुर पहुंचे। यहां चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि कुल 56 एएनएम यहां कार्यरत हैं। इनमें से 16 टीकाकरण के लिए निकली हैं। डीएम ने जब 40 अन्य एएनएम के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए तो कोई जानकारी नहीं दी जा सकी। डीएम को बताया गया कि 39 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कार्यरत हैं। डीएम ने सभी कर्मचारियों से विधिवत काम लेने तथा मरीजों का बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
लक्ष्य के सापेक्ष आयुष्मान कार्ड की प्रगति खराब पाए जाने पर सुधार का निर्देश दिया। साफ सफाई की स्थिति यहां अत्यंत खराब पाई गई। इसमें सुधार का निर्देश देते हुए कहा कि यदि दोबारा ऐसी गड़बड़ी मिली तो कार्रवाई होगी। उन्होंने ओपीडी में आने वाले मरीजों को सभी उपलब्ध सुविधाएं मुहैया कराने का निर्देश दिया।