फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mayawati's birthday celebrated with enthusiasm

Ambedkar Nagar News: उल्लास से मनाया गया मायावती का जन्मदिन

Mon, 15 Jan 2024 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jan 2024 10:45 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's birthday celebrated with enthusiasm
अंबेडकरनगर। बसपा सुप्रीमो व प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का जन्मदिन सोमवार को कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया। मुख्य आयोजन कलेक्ट्रेट के निकट हुआ। कहा गया कि बाबा भीमराव आंबेडकर के अधूरे मिशन को मायावती ही पूरा करेंगी। अपील की गई कि हम सभी को मजबूती के साथ पार्टी प्रमुख के पीछे खड़ा होना होगा।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व एमएलसी दिनेश चंद्रा ने कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती लगातार दबे कुचले व शोषितों की आवाज बुलंद करती चली आ रही हैं। कहा कि बहुजन समाज पार्टी अपने महापुरुषों की विचारधारा पर चलकर समाज में सामाजिक परिवर्तन कर समतामूलक समाज की स्थापना करना चाहती है। बाबा भीमराव आंबेडकर ने समतामूलक समाज की परिकल्पना की थी। उन्हीं के आदर्शों पर चलते कांशीराम ने सर्वसमाज को एकत्र कर यूपी में मायावती को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया था।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुनील सावंत व पूर्व जिला प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा कि मायावती के शासनकाल में प्रदेश में कानून व्यवस्था अत्यंत मजबूत थी। जिले में विकास उन्हीं के शासनकाल में हुआ। मौजूदा भाजपा शासनकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बेपटरी हो गई है। कहा कि लोकसभा चुनाव में बसपा को बड़ी जीत मिलने जा रही है। इस दौरान केडी गौतम, दयाराम राजभर, राजेश सिंह, नीरज प्रताप सिंह, सुरेश निषाद, रामनयन, राकेश गौतम, राधेश्याम, विनायक निषाद, कमलेश, छेदीराम आदि मौजूद रहे। जिला मुख्यालय के अलावा कई अन्य जगहों पर भी जन्मदिन उल्लास के साथ मना। सभी जगहों पर केक काटकर वितरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed