{"_id":"643c36c7053d1d122d075ae8","slug":"maurang-found-less-in-floor-construction-dm-got-angry-ambedkar-nagar-news-c-13-1-187305-2023-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: फर्श निर्माण में कम मिली मौरंग, डीएम नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: फर्श निर्माण में कम मिली मौरंग, डीएम नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक अकबरपुर में निर्माण में बाधक बन रहे हाईटेंशन तार को अविलंब हटवाने का निर्देश रविवार को डीएम अविनाश सिंह ने दिया। डीएम ने यहां एक ब्लाॅक के फर्श निर्माण में मौरंग की मात्रा कम पाए जाने पर नाराजगी जताई। निर्माण कार्य को तेजी से पूरा किए जाने का निर्देश दिया।
डीएम अविनाश सिंह रविवार को छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पॉलीटेक्निक पहुंचे। आवास विकास निगम अयोध्या द्वारा यहां 9.15 करोड़ की लागत से दो ब्लाॅक का निर्माण कराया जा रहा है। यहां एक ब्लाॅक का निर्माण काफी हद तक पूरा पाया गया। पेंटिंग व विद्युतीकरण का कार्य ही होना बाकी है। फर्श का निर्माण प्रगति पर था। इसमें मौरंग की मात्रा कम पाए जाने पर डीएम ने जांच के लिए नमूना एकत्र कराया। छत पर कई जगह सरिया दिखाई पड़ रही थी।
दूसरे ब्लाक के निर्माण की प्रगति जानने पर बताया गया कि हाईटेंशन तार जाने के कारण यहां काम प्रभावित है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तार को हटवाया जाए जिससे निर्माण में व्यवधान न हो। अधिकारियों से कहा कि किसी भी निर्माण के काम जो भी गतिरोध आ रहे हों उन्हें प्राथमिकता पर दूर कराया जाए।