{"_id":"fd750ea851f0ad0e1d08d47c6a71cc31","slug":"mau-won-the-inaugurated-match-of-football-tournament-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का उद् घाटन मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ ने जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का उद् घाटन मैच
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्य फुटबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने कहा कि इससे प्रतिभाओं को निखरने में काफी मदद मिलेगी। उद्घाटन मैच नैनी इलाहाबाद व उन्नाव के बीच हुआ। कांटे के मुकाबले में निर्धारित समय में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
बाद में शूट आउट मुकाबले में मऊ ने चार गोल किए, जबकि नैनी इलाहाबाद की टीम तीन गोल ही कर सकी। इस प्रकार मऊ की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की। लंबे समय बाद जिला मुख्यालय पर हुए राज्यस्तरीय फुटबॉल टूर्नामेंट होने से पहले ही दिन बड़ी संख्या में दर्शकों ने पहुंचकर मैच का लुत्फ लिया।
टूर्नामेंट का शुभारंभ प्रदेश फुटबॉल संघ अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने फुटबॉल को किक मारकर किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में उन्हें बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। हार जीत की चिंता किए बगैर उन्हें अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
विज्ञापन
कहा कि फुटबॉल को बढ़ावा देने के लिए प्रांतीय संघ आवश्यक कदम उठा रहा है। पूर्व विधायक व जिला फुटबॉल एसोसिएशन के संरक्षक पवन पाण्डेय ने कहा कि फुटबॉल से उनका पुराना लगाव रहा है। एक बड़े सपने को साकार होता देख आज सुखद एहसास हो रहा है।
उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगे भी इस आयोजन की सफलता के लिए वे व्यक्तिगत स्तर पर सभी आवश्यक प्रयास करेंगे। कहा कि आयोजन मंडल के सभी सदस्य एक बेहतर आयोजन की शुरुआत के लिए बधाई के पात्र हैं। उद्घाटन समारोह के बाद नैनी इलाहाबाद व मऊ के बीच मैच प्रारंभ हुआ।
मैच का फैसला करने के लिए पेनाल्टी स्ट्रोक लगाए जाने का निर्णय लिया गया। दोनों को पांच पांच स्ट्रोक करने थे। मऊ की टीम ने पांच में से चार गोल किए, जबकि नैनी इलाहाबाद की टीम तीन गोल ही कर सकी। इस प्रकार मऊ की टीम ने एक गोल से जीत दर्ज की।
इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खां, सचिव गिरिजाशंकर सिंह, प्रभात यादव, घनश्याम गुप्त, दयाशंकर पाण्डेय, सभाजीत वर्मा, नाजिम हुसैन, अली अस्करी नकवी, नफादीन, मेहदी रजा, प्रदीप यादव आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका मोहन विष्ट ने निभाई।