फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mastermind of Ramrati murder case arrested

Ambedkar Nagar News: रामरती हत्याकांड की मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Sat, 06 Dec 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 06 Dec 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
Mastermind of Ramrati murder case arrested
भीटी(अंबेडकरनगर)। क्षेत्र मदारभारी गांव के मजरा खमपुर रामरती (65) की हत्या मामले में पुलिस ने चौथी आरोपी व घटना की मास्टरमाइंड को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

17 अक्तूबर को रामरती खेत में धान काटने गई थीं, तभी जमीन के लालच में उसका गला रेतकर हत्या कर दी गई थी।
हत्या का आरोप देवर रामदयाल, भतीजे बृजलाल और जूजू उर्फ राम मनोरथ पर लगा था। शव को आरोपियों ने सुल्तानपुर जिले के जयसिंहपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पुल के नीचे नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद शव बरामद कर लिया था। तीनों आरोपियों को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। शुक्रवार सुबह पुलिस ने रामदयाल की पत्नी आशा को गांव से गिरफ्तार किया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त दो हंसिया व मृतका की साड़ी भी बरामद हुई। थानाध्यक्ष अमित कुमार पांडे ने बताया कि हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed