फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Married woman murdered for dowry, case on four

Ambedkar Nagar News: दहेज के लिए विवाहित की हत्या, चार पर केस

Thu, 20 Apr 2023 10:56 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Married woman murdered for dowry, case on four
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के अबदरवा में दहेज के लिए नवविवाहिता की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मायके पक्ष के अनुसार विवाहिता के शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं।
विज्ञापन

अबदरवा गांव में बृहस्पतिवार सुबह ग्रामीणों को गांव निवासी चंद्रेश की पत्नी पुष्पा (27) का बिस्तर पर शव मिलने की जानकारी हुई। धीरे-धीरे लोग घटना स्थल पर पहुंचने लगे। कुछ देर बाद हंसवर थाना क्षेत्र के धारूपुर निवासी विवाहिता की मां जुगना देवी व भाई अभिषेक समेत अन्य परिजन भी गांव पहुंचे। पति चंद्रेश ने बताया कि कि पुष्पा ने फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। उसी ने उसका शव फंदे से नीचे उतारा। मायके पक्ष का आरोप है कि उनकी पुुत्री की दहेज के लिए हत्या की गई है।
विज्ञापन

विवाहिता की मौत की खबर मिलते ही जहांगीरगंज पुलिस के अलावा सीओ रामबहादुर सिंह ने गांव पहुंचकर जायजा लिया। जानकारी हुई कि वर्ष 2022 के मई माह में चंद्रेश व पुष्पा की शादी हुई थी। दोनों के बीच अक्सर विवाद तथा अनबन रहती थी। पुलिस ने जानकारी लेने के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवा दिया। बाद में मायके पक्ष की तहरीर पर पति के अलावा सास, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर किया। एसओ विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि आरोपियों के गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed