Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Markets shine on Dhanteras; wealth pours in abundantly

Ambedkar Nagar News: धनतेरस पर चमका बाजार, जमकर बरसा धन

Fri, 06 Nov 2026 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Markets shine on Dhanteras; wealth pours in abundantly
अकबरपुर के शहजादपुर में सराफा दुकान पर आभूषणों की खरीदारी करते ग्राहक। संवाद
अंबेडकरनगर। धनतेरस पर शुक्रवार को जिले के बाजारों में जमकर धनवर्षा हुई। परंपरा, जरूरत और आधुनिक शौक के संगम ने कारोबार को नई रफ्तार दी। सराफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और कपड़ा बाजार में सुबह से देर रात तक ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। शुभ मुहूर्त में खरीदारी के लिए दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची। कारोबारियों के मुताबिक, जिले में धनतेरस पर विभिन्न क्षेत्रों को मिलाकर 120 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। सबसे ज्यादा उत्साह सराफा और वाहन बाजार में देखने को मिला।
विज्ञापन

सराफा बाजार में सोने के मुकाबले चांदी की चमक ज्यादा रही। चांदी के सिक्के, हाथी, मछली, पायल, चेन और अंगूठियों की खूब बिक्री हुई। इसके अलावा गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और चांदी के डिनर सेट की भी मांग रही। सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष शौर्य सेठ ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में चांदी की कीमत कम रहने से ग्राहकों का रुझान इसकी ओर बढ़ा है। सोने की अपेक्षा चांदी के आभूषणों की बिक्री करीब 20 प्रतिशत अधिक रही। वैवाहिक आयोजनों के लिए लोगों ने सोने के आभूषणों की खरीदारी भी की। उनके अनुसार, सराफा बाजार में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।
विज्ञापन

बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भी रौनक
बर्तन बाजार में स्टील, पीतल, कांसा और तांबे के बर्तनों के साथ नॉन स्टिक उत्पादों की खूब बिक्री हुई। लोगों ने पूजा के लिए डिजाइनर थाली, कटोरी, गिलास, कढ़ाई और डिनर सेट खरीदे। बर्तन कारोबारी उमेश चंद्र के अनुसार, त्योहार पर ग्राहकों ने पारंपरिक बर्तनों के साथ आधुनिक रसोई के सामान को भी पसंद किया। इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में फ्रिज, वॉशिंग मशीन, ओवन, इंडक्शन और इलेक्ट्रिक केतली की मांग रही। दोनों कारोबारों को मिलाकर करीब 15 से 17 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

162 कारों की डिलीवरी, 2400 बाइक बिकीं
धनतेरस पर वाहन बाजार में भी जबरदस्त उत्साह रहा। चार पहिया वाहनों के शोरूमों पर ग्राहकों ने नई गाड़ियों की डिलीवरी ली। शोरूम के सीईओ अमित सिंह ने बताया कि धनतेरस पर करीब 17 करोड़ रुपये की 162 गाड़ियों की बिक्री हुई। इतनी ही गाड़ियों की बुकिंग भी हुई है। दीपावली तक कारोबार 50 करोड़ रुपये पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, दोपहिया वाहन शोरूम संचालक रविभद्र सिंह के मुताबिक, जिले में करीब 2400 बाइक बिकीं, जिनसे 20 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ।

कपड़ा बाजार में भी दिखी रौनक
धनतेरस और दीपावली को लेकर कपड़ा बाजार में भी खूब चहल-पहल रही। महिलाओं ने साड़ी, सूट और डिजाइनर परिधानों की खरीदारी की तो युवाओं ने जींस, शर्ट और नए फैशन के कपड़ों को तरजीह दी। बच्चों के कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई। कपड़ा कारोबारी मुअज्जम के अनुसार, त्योहार पर परिवारों ने नए कपड़ों की खरीदारी की। जिले में कपड़ा कारोबार करीब 10 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। कारोबारियों को उम्मीद है कि दीपावली तक बाजार की रफ्तार और तेज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed