फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Market crowd gathered in anticipation of lockdown

लॉकडाउन की आशंका में बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Market crowd gathered in anticipation of lockdown
अंबेडकरनगर। जो भी सामान लेना है, बहुत सोच समझकर लें। सामान न तो बदला जाएगा और न ही वापस लिया जाएगा। कुछ इसी प्रकार के नोटिस बोर्ड जिला मुख्यालय की ज्यादातर दुकानों के बाहर लगे हुए हैं। दरअसल कोरोना को देखते हुए दुकानदारों ने इस प्रकार के एहतियाती कदम उठाए हैं। इसके चलते उपभोक्ताओं को भी बड़ी समस्या हो रही है। दरअसल सामान पसंद न आने पर वे उसे न तो बदल पा रहे हैं और न ही वापस कर पा रहे हैं। उधर, लगातार बढ़ते कोरोना को देखते हुए कहीं लॉकडाउन न लग जाए, इसे देखते हुए लोगों ने खरीदारी तेज कर दी है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में पूरे दिन दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना को देखते हुए अब दुकानदारों ने भी जरूरी एहतियात बरतना शुरू कर दिया है। ज्यादातर दुकानदारों ने अपनी दुकान के सामने नोटिस चस्पा कर दिया है, जिसमें लिखा है कि जो भी सामान खरीद रहे हैं, उसे बहुत सोच समझकर लें। एक बार उसे घर ले जाने के बाद उसे न तो बदला जाएगा और न ही वापस लिया जाएगा। इसका पूरी सख्ती से पालन भी संबंधित दुकानदारों की ओर से किया जा रहा है। सबसे अधिक एहतियात कपड़े की दुकानों पर दिख रहा है। शहजादपुर स्थित प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी जमाल व दयाशंकर ने कहा कि इस प्रकार का एहतियात कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

इस बीच दुकानदारों द्वारा तो इस प्रकार का एहतियात बरता जा रहा है, लेकिन उपभोक्ताओं को बड़ी समस्या हो रही है। शुक्रवार को शहजादपुर स्थित एक कपड़े की दुकान पर मिले बेवाना के शंभूनाथ ने कहा कि उनकी पुत्री का विवाह है। इसके लिए कपड़े की खरीदारी की थी। एक साड़ी पसंद नहीं आई, तो इसे बदलना था, लेकिन यहां कोविड-19 का हवाला देते हुए न तो वापस किया जा रहा और न ही बदला जा रहा है। इसी प्रकार से कई अन्य उपभोक्ता भी परेशान नजर आए। उनका कहना था कि इस कोरोना ने जिंदगी में समस्याएं ही समस्याएं खड़ी कर दी हैं। उधर, बढ़ते कोरोना को देखते हुए आगामी दिनों में लॉकडाउन लगने की आशंका में लोगों ने खरीदारी भी तेज कर दी है। शुक्रवार को लोगों ने जिला मुख्यालय के अलावा अन्य बाजारों में पहुंचकर बढ़-चढ़कर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed