फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   many Ravaged buildings can be collapse anytime

कभी भी ढह सकते जर्जर हो चुके कई भवन

Sun, 12 Jul 2015 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Sun, 12 Jul 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
प्रत्येक वर्ष होने वाली बरसात या भूकंप के खतरों के बीच ऐसे भवनों में रहना निश्चित ही जान जोखिम में डालना है। विकल्पों के अभाव में जिले में सैकड़ों लोग ऐसे भवनों में रह रहे हैं।
विज्ञापन


जिले के नगरीय क्षेत्रों की बात तो दूर, जिला मुख्यालय पर ही कई ऐसे सरकारी व निजी भवन ऐसे हैं, जो लंबे समय से अत्यंत जर्जर हैं। इसके बाद भी उसमें लोग रह रहे हैँ। जान जोखिम में डालकर सरकारी भवनों में रहने वाले लोग लंबे समय से किसी सुरक्षित भवन में स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन को को सुध नहीं है।
विज्ञापन


बीते दिनों आए भूकंप के झटकों ने कई घरों व प्रतिष्ठानों में दरारें पैदा कर दी थीं। यह संयोग ही रहा कि इन झटकों को जर्जर हो चुके भवनों ने सह लिया, वरना बड़ी घटना घट सकती थी। अकबरपुर पीएचसी परिसर में स्थित दो मंजिला आवासीय भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवारें व छतों में कई स्थानों पर दरारें पड़ गई हैं। छतों पर बड़ी बड़ी जंगली घासें उग आई हैं। इसके बावजूद इन भवनों में कर्मचारी रहने को मजबूर हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक महिला ने कहा कि उन्हें दिन रात यह भय सताता रहता है कि कब भवन ढह जाए।

रात में ठीक से नींद नहीं आती। कहा कि सुरक्षित भवन में स्थानांतरित किए जाने की शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। नतीजा यह है कि खौफ के साए में रहने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

कुछ ऐसा ही हाल अकबरपुर रेलवे स्टेशन परिसर में बने आवासीय भवन का है। इस भवन को निष्प्रयोज्य घोषित किया जा चुका है। इसके बावजूद कोई अन्य विकल्प न होने के चलते लोग इसमें रहने के लिए मजबूर हो रहे हैं। आलम यह है कि दीवारें व छतें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं।


दीवारों व छतों पर बड़ी बड़ी जंगली घासे उगी हुई हैं। आम दिनों में तो फिर भी लोग किसी प्रकार रह लेते हैं, लेकिन बरसात के दिनों में समस्या और भी बढ़ जाती है। छतें जगह जगह टपकती हैं। इसके चलते लोग पूरी रात जागकर बिताते रहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed