फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Mannequin burnt in protest against anarchy on Red Fort

लालकिला अराजकता के विरोध में विद्यार्थी परिषद ने फूंका पुतला

Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Mannequin burnt in protest against anarchy on Red Fort
अंबेडकरनगर के जलालपुर में दिल्ली में हुई हिंसा व राष्ट्रध्वज के अपमान के विरोध में पुतला फूंकते ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
जलालपुर। लाल किले पर अराजकता के विरोध में सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जलालपुर तहसील अंतर्गत यादव चौराहे पर पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से लाल किले पर अराजकता की गई, वह अत्यंत निंदनीय है। ऐसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता यादव चौराहे पर पहुंचे। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर मंत्री अमन श्रीवास्तव ने कहा कि गणतंत्र दिवस के मौके पर लाल किले पर जिस प्रकार से अराजकता की गई और तिरंगे का अपमान किया गया है, वह अत्यंत निंदनीय है। ऐसे करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। जिला संयोजक आकाश पांडेय ने कहा कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस के मौके पर जब चहुंओर उल्लास का माहौल था और जनपथ पर सेना की ताकत देशवासी देखकर खुश हो रहे थे, तो ऐसे समय में अराजकतत्वों ने लाल किले पर पहुंचकर तिरंगे का अपमान किया। यह बर्दाश्त योग्य नहीं है। मार्तंड प्रताप सिंह व अनिल श्रीवास्तव ने कहा कि लाल किले पर हुई अराजकता अत्यंत निंदनीय है। ऐसा करने वालों पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अराजकता का पुतला दहन किया। इस मौके पर अतुल सोनी, कमलेश पांडेय, विनय यादव, रितेश्वर, पुनीत दुबे, अनुराग मौर्य, आलोक सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed