{"_id":"6a4a8df38003c2c119087c83","slug":"man-who-attacked-young-woman-with-laughing-gas-arrested-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159987-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: युवती पर हंसिये से हमला करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: युवती पर हंसिये से हमला करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के फत्तेपुर ककरडिला में युवती पर जानलेवा हमले के आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रविवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपी युवती के मंगेतर मृत्युंजय ने पुलिस पूछताछ में बताया कि ज्योति उसपर महंगे गहने लाने और धूमधाम से शादी करने का दबाव बना रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कहासुनी हुई थी। शनिवार को फेशियल कराने ले जाते समय इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद ज्योति के चेहरे पर हंसिये से प्रहार कर दिया था।
मालीपुर के अल्लीपुर कोड़रा निवासी ज्योति (24) की शादी छह जुलाई को बेवाना के ब्राहिमपुर निवासी मृत्युंजय से तय थी। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था और पूर्व में कोर्ट मैरिज भी हो चुकी थी। शनिवार की सुबह मृत्युंजय ज्योति के घर आया और ज्योति को फेशियल कराने की बात कह कर अकबरपुर ले गया था। जहां फत्तेपुर ककरडिला के पास दोनों के बीच विवाद के बाद आक्रोशित मृत्युंजय हंसिये से ज्योति के चेहरे पर कई प्रहार कर उसे मरणासन्न कर भाग गया था। जिला अस्पताल में युवती का उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।