फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make your representative work fair

निष्पक्ष काम करने वाले को बनाएं अपना प्रतिनिधि

Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 11 Apr 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Make your representative work fair
अंबेडकरनगर के उमरावां ग्राम पंचायत में आयोजित चौपाल में मौजूद ग्रामीण। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। भैया, सुबह से ही वोट मांगन वालों की लाइन लग जात है। रात तक दावेदार आवत रहत हैं। हम तो तय कर लिए हन है कि वोटवा वही का देबै, जउन गांव का विकास कराई। हां भइया बतिया तो सही कहत हो। जउन बगैर भेदभाव के के कार्य करे, वही का वोट दे का है। कुछ इसी प्रकार की चुनावी चर्चाएं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में जगह जगह तेज हो गई हैं। चाय पान की दुकान हो या फिर चौपाल व नुक्कड़, हर जगह सिर्फ एक ही चर्चा है। किसे वोट दिया जाए और कौन जीतेगा।
विज्ञापन

रविवार को अमर उजाला टीम भीटी बाजार के उमरावां मार्ग स्थित पवन की चाय की दुकान पर पहुंची, जहां कुछ ग्रामीण चुनावी चर्चा में मशगूल दिखे। रज्जन शर्मा व अखिलेश ने कहा कि मैंने तो तय कर लिया है कि जो निष्पक्ष होकर बगैर किसी भेदभाव के गांव का विकास कराएगा और पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ दिलाएगा, उसी को वोट देंगे।
विज्ञापन

बेचू व विनोद ने कहा कि गांव में पेयजल, प्रकाश, आवागमन समेत कई अन्य प्रकार की मूलभूत समस्याएं हैं। जो इन समस्याओं को दूर करने के लिए गंभीर होगा, उसी को समर्थन दिया जाएगा। श्यामू व रवि कुमार ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ मिले। उन्हें इधर उधर न दौडना पड़े। गांव का चहुंमुखी विकास हो। जो भी दावेदार ऐसा करेगा, उसी को जीत का सेहरा बंधाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भीटी
दूर होगी पेयजल व आवागमन समस्या
रवींद्र यादव ने कहा कि गांव में पेयजल की समस्या के साथ ही आवागमन की भी बड़ी मुश्किल बनी हुई है। इसे दूर करने के लिए पूरी गंभीरता दिखाएंगे। न सिर्फ खराब पड़े हैंडपंपों को दुरुस्त कराया जाएगा, बल्कि नए हैंडपंप भी लगवाए जाएंगे। साथ ही संपर्क मार्ग का भी निर्माण कराया जाएगा।
कराएंगे बड़े पैमाने पर नालियों का निर्माण
जगराम साहू ने कहा कि गांव में जलभराव की बड़ी समस्या है। इसके साथ ही प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था नहीं है। यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराएंगे। न सिर्फ खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराएंगे, बल्कि क्षतिग्रस्त नालियों को दुरुस्त कराने के साथ ही बड़े पैमाने पर नालियों का निर्माण कराएंगे।
ग्राम पंचायत मदारभारी
महिलाओं को दिलाएंगे अधिकार
रेशमा ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि आधी आबादी खुशहाल होगी तो गांव व देश का विकास तेजी से होगा। महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने को लेकर मैं पूरी गंभीरता दिखाऊंगी। यदि जीत हासिल होती है, तो महिलाओं को उनके उत्थान के लिए चलाई जा रहीं योजनाओं का बढ़ चढ़कर लाभ भी उठाएंगे।
महिलाओं को बनाएंगे आत्मनिर्भर
ऊषा ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाएंगे। इसके लिए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित ग्रामीण आजीविका मिशन योजना से जोडने का कार्य करेंगे। महिलाएं यदि सशक्त होंगी, तो न सिर्फ उन्हें उनका अधिकार मिलेगा, बल्कि गांव का विकास भी तेजी से होगा।
ग्राम पंचायत काही
गांव को बनाएंगे खुशहाल
राजेश्वरी देवी ने कहा कि मेरा मानना है कि यदि ग्रामीण खुशहाल होंगे, तो गांव का विकास भी तेजी से होगा। ऐसे में मेरा पहला कदम होगा कि ग्रामीणों की समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर दूर हों। उन्हें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही पात्रों को योजनाओं का प्राथमिकता के आधार पर लाभ भी दिलाएंगे।
गांव का होगा चहुंमुखी विकास
गीता देवी ने कहा कि यदि मुझे जीत हासिल होती है, तो गांव का चहुंमुखी विकास कराने को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। पेयजल, प्रकाश, आवागमन व जलभराव जैसी मूलभूत समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
ग्राम पंचायत पमोली
मनरेगा मजदूरों को दिलाएंगे कार्य
जालिम सिंह ने कहा कि गांव में मनरेगा योजना के तहत बढ़ चढ़कर कार्य कराएंगे। मनरेगा मजदूरों को अधिक से अधिक कार्य मिल सके, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएंगे। साथ ही समय पर मजदूरी भी दिलाना सुनिश्चित किया जाएगा।

पात्रों को दिलाएंगे समुचित लाभ
विजय यादव ने कहा कि पात्रों को योजनाओं का समुचित लाभ मिल सके, इसके लिए पूरी गंभीरता दिखाएंगे। पेंशन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली व आवासीय योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के आधार पर पात्रों को दिलाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed