{"_id":"60d8babd8ebc3ec770067a31","slug":"make-people-aware-of-corona-ambedkar-nagar-news-lko5844174104","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों को कोरोना के प्रति करें जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों को कोरोना के प्रति करें जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए रविवार को सभी सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को मेडिकल किट बांटी गई। टांडा में भाजपा विधायक संजू देवी ने मेडिकल किट का वितरण करते हुए स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि वे अभियान चलाकर लोगों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करें। उन्हें बताएं कि संक्रमण कम जरूर हुआ है, लेकिन अभी उसका खतरा समाप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा जिले के सभी नौ सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को मेडिकल किट वितरित की गई।
कोरोना को जड़ से पूरी तरह उखाड़ फेंकने व संक्रमण की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए प्रदेश सरकार ने जरूरी कदम उठाना शुरू कर दिया है। न सिर्फ वैक्सीनेशन का कार्य तेज कर दिया गया है, बल्कि मेडिकल किट वितरण अभियान भी शुरू कर दिया गया है। इस बीच शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के सभी नौ सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को मेडिकल किट बांटी गई।
सीएचसी टांडा में विधायक संजू देवी ने आशा बहुओं व आशा संगिनी को मेडिकल किट का वितरण करते हुए कहा कि उन्हें कोरोना को फैलने से रोकने के लिए अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ करना होगा। अभियान चलाकर लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करें। उन्हें जानकारी दें कि कोरोना कम जरूर हुुआ है, लेकिन खतरा अभी टला नहीं है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन करें। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि श्यामबाबू गुप्ता, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएचसी प्रभारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, अकबरपुर संयुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं व आशा संगिनी को अकबरपुर नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने मेडिकल किट बांटी। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मियों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार से अब तक कोरोना को लेकर अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करती चली आ रही हैं, उसी प्रकार से आगे भी करें। प्रभारी डॉ. सुभाष ने बताया कि इस दौरान कुल 25 स्वास्थ्य कर्मियों को मेडिकल किट का वितरण किया गया। इसके अलावा जलालपुर, भीटी,आलापुर, बसखारी, जहांगीरगंज, कटेहरी समेत अन्य सीएचसी पर स्वास्थ्य कर्मियों को मेडिकल किट वितरित की गई।