फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Make good use of medicines on priority

प्राथमिकता से करें दवाओं का सदुपयोग

Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Make good use of medicines on priority
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने ड्रग वेयर हाउस में मौजूद दवाओं का प्राथमिकता के साथ सदुपयोग सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। सभी सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों तथा सीएमओ समेत राजकीय मेडिकल कॉलेज व जिला अस्पताल के सीएमएस के साथ सोमवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जो भी दवाएं मौजूद हैं, उनका प्राथमिकता के साथ प्रयोग सुनिश्चित कराया जाए। सीएचसी व पीएचसी के अधीक्षकों से कहा कि दवा की मांग समय से पहले करें, जिससे उनका उपयोग बेहतर ढंग से हो सके।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की ओर से अस्पतालों में छापा मारने के बीच गत दिवस यहां भी डीएम ने ड्रग वेयर हाउस पर छापा मारा था। इसमें कुल 42 दवाएं ऐसी पाई गई थीं, जो एक्सपायर्ड हो चुकी थीं। तमाम दवाएं ऐसी डंप पड़ी थीं, जिनमें से कोई आगामी एक से दो माह में ही एक्सपायर्ड होने वाली हैं, तो कोई चार से छह माह के बीच कालातीत हो जाएंगी। इसे देखते हुए ही डीएम ने आननफानन अगले दिन 23 मई को चिकित्सा विभाग की बैठक आयोजित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सोमवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक में डीएम ने कहा कि जो दवाएं निकट भविष्य में एक्सपॉयर्ड होने वाली हैं, उनका सदुपयोग रविवार को लगने वाले मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के साथ ही अन्य विशेष शिविरों में सुनिश्चित कराया जाए। डीएम ने सीएमओ को निर्देशित किया कि वे ड्रग वेयर हाउस का नियमित निरीक्षण करते रहें। यह देखते रहें कि जो दवाएं वहां पहुंच रही हैं, उनका बाकायदा प्रयोग हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed