{"_id":"58f8eede4f1c1b0b52472d31","slug":"mafia-khan-mubarak-murdered-sheru","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया खान मुबारक ने कराई थी शेरू की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया खान मुबारक ने कराई थी शेरू की हत्या
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Thu, 20 Apr 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र हंसवर के बहुचर्चित शेरू हत्या कांड में नया मोड़ आ गया है। फैजाबाद क्राइम ब्रांच ने नामजद मुल्जिमों को क्लीन चिट देते हुए खान मुुबारक गैंग के परवेज पुत्र सुबराती निवासी मखदूम नगर को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 7.65 वोर का रिवाल्वर बरामद करते हुए शेरू हत्याकांड का आरोपी बताया गया है। माफिया खान मुबारक, कमरूल व यहिया को भी आरोपी बनाया है।
विज्ञापन
जबकि शेरू हत्या कांड के वादी मृतक के पिता मजीद खां पुलिस के इस तथ्य को मानने को तैयार नहीं हैं। गौरतलब है कि 8 सितंबर की रात माफिया खान मुबारक गैंग के सदस्य शेर आलम ऊर्फ शेरू की अरिबापुर नहर के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
मृतक शेरू माफिया खान मुबारक गैंग का सदस्य था। मृतक के पिता मजीद खां ने हंसवर थाने में जुरगाम मेहंदी, ऐहतेराम मेहंदी पुत्रगण एकराम हुसैन, मो. आरिफ पुत्र जुरगाम मेहंदी व चालक शुभनीत यादव पर केस दर्ज कराया था। हंसवर पुलिस की विवेचना के दौरान डीआईजी के आदेश पर विवेचना हंसवर से क्राइम ब्रांच फैजाबाद को जनवरी में स्थानांतरित हो गई।
विज्ञापन
विवेचना के दौरान मार्च 2017 में नामजद आरोपी जुरगाम मेंहंदी आदि की गिरफ्तारी के लिये हुकुम तहरीरी पुलिस अधीक्षक को भेजा। आरोपी ने उच्च न्यायालय से गिरफ्तारी पर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया।
विवेचना प्रचलित थी कि 19 अप्रैल को तहसील परिसर से परवेज पुत्र सुबराती निवासी मखदूमनगर थाना अलीगंज को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया व बताया कि फैजाबाद पुलिस को उसकी तलाश है।इस बीच गुरुवार को फैजाबाद क्राइम ब्रांच निरीक्षक प्रेम नारायण तिवारी ने बताया कि परवेज के पास से एक देसी पिस्तौल मय मैग्जीन 7. 65 वोर व 3 जिंदा कारतूस बरामद हुआ।
पूछताछ में बताया कि उसके अलावा कमरूल आदि कई लड़के खान मुबारक से जुड़े हैं। घटना के पूर्व मृतक शेरू कुछ पैसों के लिए खान मुबारक का विरोधी हो गया था। घटना के एक सप्ताह पूर्व शेरू ने परवेज से कहा था कि भाई के कहने पर हम लोग दूसरों को मारते हैं, अपना पैसा पाने के लिए खान मुबारक को मार डालूंगा। यह बात उसने भाई को बता दी। शेरू का एक लड़की से अवैध संबंध भी था जिसकी शिकायत लड़की के भाई ने खान मुबारक से की थी। खान मुबारक के मना करने पर भी उसने लड़की को नहीं छोड़ा। इसी के बाद घटना को अंजाम दे दिया गया।