फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   made people aware of communicable diseases

लोगों को संचारी रोगों के प्रति किया जागरूक

Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
made people aware of communicable diseases
अंबेडकरनगर। संचारी रोग नियंत्रण/दस्तक अभियान के द्वितीय चरण का शुक्रवार को डीएम सैमुअल पॉल एन ने शुभारंभ किया। कलेक्ट्रेट परिसर से उन्होंने हरी झंडी दिखाकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों की जागरूकता रैली को रवाना किया। इसके बाद रैली ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। रैली को रवाना करने से पूर्व डीएम ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को अभियान की सफलता के लिए संकल्प दिलाया। कहा कि संचारी रोग नियंत्रण के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन

रैली को रवाना करने के दौरान डीएम ने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए ग्राम प्रधानों व वार्ड सभासदों का सहयोग लिया जाए। संचारी रोग नियंत्रण अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता व विभिन्न बीमारियों के प्रति जागरूक करना है। अभियान चलाकर गांवों व शहरी क्षेत्रों में सफाई की जाए। कहा कि स्वच्छता होने पर कई तरह की संक्रामक बीमारियों का खतरा टाला जा सकता है। ग्रामीणों को जागरूक किया जाए कि अपने घरों के आसपास पानी न एकत्रित होने दें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि 16 से 30 जुलाई तक दस्तक अभियान चलेगा। इसमें आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार एवं टीबी के रोगियों की सूचना एकत्रित करेंगी। साथ ही 15 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों के घरों पर स्टीकर चिपकाएंगी। कलेक्ट्रेट परिसर से निकली रैली ने अलग-अलग क्षेत्रों में भ्रमण कर लोगों को संचारी रोगों के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर जिला पंचायत राज अधिकारी अवनीश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. विनय त्रिपाठी, आरती यादव, डॉ. आशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed