{"_id":"6712962d85fb5c8ee601ee83","slug":"machine-is-out-of-order-operation-in-orthopaedic-ot-stopped-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-123066-2024-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: मशीन खराब, आर्थोपेडिक ओटी में ऑपरेशन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: मशीन खराब, आर्थोपेडिक ओटी में ऑपरेशन ठप
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में हड्डी रोग के लिए लगी ओटी की सी-आर्म मशीन अचानक खराब हो गई। इससे यहां हड्डी रोग से जुड़े ऑपरेशन शुक्रवार को ठप पड़ गए। मरीजों को अब राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में ऑपरेशन के लिए भेजा जा रहा है।
जिला अस्पताल में मरीजों की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन कोई न कोई बड़ी समस्या यहां बनी रहती है। ताजा मामला हड्डी विभाग के ऑपरेशन थिएटर में लगी सी-आर्म मशीन के खराब होने का है। एक दिन पहले बृहस्पतिवार शाम को यह मशीन अचानक बिगड़ गई। इससे यहां ऑपरेशन की सुविधा ठप पड़ गई।
अस्पताल में प्रतिदिन हड्डी रोग से जुड़े 200 से अधिक मरीज पहुंचते हैं। यहां आर्थोपेडिक ओटी में ऑपरेशन की भी सुविधा है। अलग-अलग प्रकार के हादसे में घायल होने वाले लोगों को भी ऑपरेशन की सुविधा यहां मिलती है। मशीन खराब होने से अस्पताल में यह बंद हो गई है। शुक्रवार को यहां सैदापुर से आए मरीज मुन्ना का ऑपरेशन होना था, वे दो दिनों से यहां भर्ती थे। अब मशीन बिगड़ जाने के चलते उन्हें मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सीएमएस डॉ.ओमप्रकाश ने कहा कि तकनीकी कर्मचारी गड़बड़ी दूर करने में जुटे हैं। शनिवार को स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है।