{"_id":"5f9704318ebc3e9bca1afe73","slug":"maa-durga-ambedkar-nagar-news-lko5471528169","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर गांवों तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, कम लोग हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर गांवों तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन, कम लोग हुए शामिल
विज्ञापन
फोटो-18, अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय स्थित तमसा नदी में दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन करते श्रद्धालु
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। मंत्रोच्चार व हवन-पूजन के बीच श्रद्धापूर्वक जिले के विभिन्न घाटों पर सोमवार को दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। कोरोना संक्रमण को देखते हुए प्रतिमा विसर्जन को लेकर शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार इस बार संक्षिप्त शोभायात्रा निकली। रास्तेभर जयकारे लगते रहे। सादगी के साथ सीमित संख्या में पूजा समितियों के सदस्यों ने संबंधित घाटों पर पहुंचकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया। इससे पहले रविवार को नवरात्र पर्व को देखते हुए देवी मंदिरों में मां भक्तों ने पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की और मां के दरबार में श्रद्धा सुमन अर्पित करने के बाद नौ दिन के व्रत का पारण किया। उधर, नवरात्र व दुर्गा पूजा पर्व को सकुशल निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा।
पवित्र दुर्गा पूजा पर्व पर सोमवार को दुर्गा पूजा पंडालों में मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भागीदारी की। पूजा पंडालों में सुबह से ही हवन-पूजन का दौर शुरू हो गया जो पूर्वाह्न तक जारी रहा। कोरोना संकट को देखते हुए इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा गया। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए शासन द्वारा जारी गाइड लाइन के अनुसार इस बार विसर्जन के दौरान भीड़ जुटाने पर भी प्रतिबंध था। इसके चलते ही दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों ने सोमवार दोपहर बाद सादगी के साथ संबंधित घाटों पर पहुंचकर प्रतिमाओं का विधि विधानपूर्वक विसर्जन किया।
अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा के निकट गायत्री मंदिर के पीछे तमसा नदी में दोपहर बाद से प्रतिमाओं के विसर्जन का कार्य प्रारंभ हो गया, जो रात तक जारी रहा। इसी प्रकार श्रवण क्षेत्र, टांडा, आलापुर, जलालपुर में भी विधि विधानपूर्वक सादगी के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ। विसर्जन के दौरान शासन द्वारा जारी गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन कराने के लिए इस बीच पुलिस प्रशासन पूरी तरह चौकस रहा। एसपी आलोक प्रियदर्शी व एएसपी अवनीश कुमार मिश्र लगातार संबंधित सीओ सर्किल से जरूरी फीडबैक लेते रहे। साथ ही निर्देशित करते रहे कि विसर्जन के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जाए।
विज्ञापन
उधर पवित्र नवरात्र पर्व पर एक दिन पहले रविवार को देवी मंदिर श्रद्धालुओं से गुलजार रहे। नौ दिन व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं ने संबंधित देवी मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के दर्शन किए और मां के चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित कर व्रत का पारण किया। इस दौरान मां दुर्गा के जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजता रहा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पाण्डेय, पंडाटोला स्थित काली मंदिर के पुजारी अवधेश दास, डाकघर के पास स्थित दुर्गा मंदिर के पुजारी माधव प्रसाद तिवारी ने बताया कि पर्व के अंतिम दिन विशेष हवन-पूजन हुआ। बताया कि इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा टांडा, भीटी, आलापुर व जलालपुर तहसील क्षेत्र स्थित देवी मंदिरों में हवन पूजन का आयोजन हुआ।