फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lucknow's special testing team will reach Marila sub-centre today

आज मरैला उपकेंद्र पहुंचेगी लखनऊ की विशेष टेस्टिंग टीम

Tue, 08 Jun 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Lucknow's special testing team will reach Marila sub-centre today
अंबेडकरनगर। अमर उजाला की खबरों ने फिर से असर दिखाया है। बिजली संकट को लेकर मुहिम शुरू करने के बीच बुधवार को मरैला उपकेंद्र की टेस्टिंग के लिए लखनऊ से विशेष तकनीकी टीम पहुंच रही है। इससे गड़बड़ी का पता लगाकर उसे दूर किया जाएगा। फायदा यह होगा कि बार-बार आपूर्ति ठप होने पर अंकुश पाया जा सकेगा। इसके साथ ही अधिशाषी अभियंता ने निर्देश दिए हैं कि मनमाने ढंग से किसी भी समय शटडाउन लेने की बजाय अब बिजली कर्मी सुबह आधे घंटे और शाम को पौने एक घंटे के लिए शटडाउन ले सकेंगे। इसके लिए बाकायदा समय भी निर्धारित कर इसका सख्ती से पालन तय करने के निर्देश उन्होंने अधीनस्थों को दिए।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से जिला मुख्यालय के आधे से ज्यादा हिस्से शहजादपुर में बिजली संकट उत्पन्न हो गया है। 10-10 मिनट बिजली टिक पाना कठिन है। इसे देखते हुए अमर उजाला टीम ने विशेष मुहिम शुरू की। इसमें पूरे जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में चल रही मनमानी को शामिल किया गया, लेकिन मुख्य केंद्र रहा शहजादपुर का व्यापक संकट। नतीजा यह हुआ कि मुहिम ने रंग लाना शुरू कर दिया है। अब संकट से उबारने के लिए मरैला उपकेंद्र की जांच करने 9 जून को लखनऊ से विशेष टीम पहुंच रही है।
विज्ञापन

शहजादपुर के अधिकांश हिस्सों की बिजली आपूर्ति मरैला उपकेंद्र से होती है। शहर से काफी दूर होने के कारण यह उपकेंद्र प्राय: उपेक्षित रह जाता है। नतीजा आपूर्ति में व्यवधान के तौर पर सामने आता रहता है। अब अमर उजाला की मुहिम के बाद बुधवार को लखनऊ से आ रही विशेष टेस्टिंग टीम मरैला उपकेंद्र का विधिवत जायजा लेगी। इसमें सभी पैनल, ट्रांसफार्मर और केबल समेत अन्य उपकरण शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह टीम अधिशाषी अभियंता वीके पटेल के विशेष प्रयासों के बाद पहुंच रही है। टीम पूरे उपकेंद्र का तकनीकी निरीक्षण कर जो जो कमियां बताएगी उसे दूर कर उपभोक्ताओं को रोज-रोज की ट्रिपिंग और बड़ी कटौती से काफी हद तक निजात दिलाई जा सकेगी। इसके लिए बुधवार को पूर्वाह्न 11.15 बजे से अपराह्न 2. 30 बजे तक मरैला उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
इस बीच अमर उजाला की ओर से सोमवार को बार-बार ट्रिपिंग और शट डाउन की मौखिक जानकारी दिए जाने तथा मंगलवार को कटौती का डिटेल लिखित रूप से उपलब्ध कराए जाने का अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने गंभीरता से संज्ञान लिया। उन्होंने शहजादपुर के अवर अभियंता और अन्य कर्मियों से बात की। कहा कि जब मन हो तब शटडाउन लेने की आदत खत्म की जाए। एक-एक गड़बड़ी के लिए बार-बार शट डाउन लेकर पूरे कस्बे को दिक्कत में डाला जाना स्वीकार्य नहीं होगा।

उन्होंने हिदायत दी कि प्रतिदिन सुबह 9 बजे से आधे घंटे तक शटडाउन लिया जाए। इस अवधि तक सामने आईं गड़बड़ियों को दूर किया जाए। इसके बाद आने वाली गड़बड़ियों को दूर करने के लिए शाम 5 बजे से 45 मिनट तक शटडाउन लेने की छूट दी। अधिशाषी अभियंता ने कहा कि इन निर्देशों का उल्लंघन मिला तो कार्रवाई की जाएगी। अभियंता ने यह भी कहा कि लाइन का नए सिरे से निरीक्षण किया जाए। जहां जरूरत हो वहां मरम्मत या फिर तार बदलने की प्रक्रिया अपनाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed