{"_id":"6064a81c8ebc3ec89a5c68df","slug":"lover-couple-dies-by-consuming-toxins-ambedkar-nagar-news-lko572047197","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेमी युगल ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। प्यार में परिवारीजनों की बंदिशों से दुखी प्रेमी ने किशोरी की मांग में सिंदूर भरकर मंगलवार की रात साथ में विषाक्त पदार्थ खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ने लगी। जानकारी पर परिवारीजन दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। वहीं युवक की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई।
उधर मामले में किशोरी के परिवारीजनों ने युवक पर घर में घुसकर किशोरी की मांग में सिंदूर भरने और जबरन उसे विषाक्त पदार्थ पिलाने का आरोप लगाया है। फिलहाल मामले में कोई केस नहीं दर्ज हुआ है।
हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर रात अलग-अलग घरों के युवक व किशोरी की हालत विषाक्त पदार्थ खाने से बिगड़ गई। परिवारीजनों की चीख पुकार से गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार मंगलवार रात गांव का एक युवक चुपके से किशोरी से मिलने उसके घर पहुंचा था।
विज्ञापन
इसकी जानकारी किशोरी के परिवारीजनों को हो गई। इस पर वह सब उलाहना देने युवक के घर गए। परिवारीजनों को इसकी जानकारी होने के बाद युवक फिर से किशोरी से मिलने पहुंच गया। जहां उसने किशोरी की मांग में सिंदूर भरा और उसके बाद दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। इसके बाद युवक अपने घर आ गया, जहां उसकी हालत गंभीर हो गई।
उधर किशोरी की भी हालत बिगड़ने लगी। आनन फानन में दोनों के परिवारीजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की भी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
उधर किशोरी के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन मंगलवार रात कमरे में सो रही थी। इसी बीच गांव का ही एक युवक वहां पहुंचा। उसने उसकी बहन की मांग में जबरन सिंदूर भरा। इसके बाद उसे जबरदस्ती विषाक्त पदार्थ पिला दिया। चीख पुकार पर जब तक घरवाले कमरे में पहुंचते, तब तक युवक वहां से भाग गया। बताया कि दर्द से तड़प रही किशोरी का स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन तबियत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद जिला अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
बताया कि मामले की प्राथमिक सूचना डायल 112 को दे दी गई थी। अब केस दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी जाएगी। उधर एसओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं एएसपी संजय राय ने बताया कि विषाक्त पदार्थ के सेवन से किशोरी व युवक की मौत हुई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर जांच कराई जाएगी।