फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lost his life saving others, chaos broke out when the body reached home

Ambedkar Nagar News: दूसरों को बचाने में खुद गंवाई जान, घर पहुंचा शव तो मचा कोहराम

Wed, 19 Aug 2026 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Lost his life saving others, chaos broke out when the body reached home
 राहुल मिश्रा (फाइल फोटो) परिजन
जहांगीरगंज। मुंबई में हुए क्रेन हादसे में जहांगीरगंज क्षेत्र के ताराचक गांव निवासी राहुल मिश्रा (32) की दर्दनाक मौत होने के बाद बुधवार को शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

राहुल करीब पांच वर्ष से मुंबई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहे थे। परिजनों के मुताबिक वह कुर्ला क्षेत्र के दीघा में रहकर ओम साईं कंपनी में काम करते थे। 17 अगस्त की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कंपनी परिसर में क्रेन के ऊपरी हिस्से में तकनीकी खराबी आने से उसका संतुलन बिगड़ गया। उस समय क्रेन के नीचे चार-पांच मजदूर काम कर रहे थे। खतरा भांपते ही राहुल उन्हें बचाने के लिए दौड़े और तीन मजदूरों को धक्का देकर सुरक्षित कर दिया, लेकिन खुद और एक अन्य मजदूर क्रेन के नीचे दब गए और मौत हो गई।
विज्ञापन

राहुल करीब एक माह पहले ही मुंबई गए थे और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ पड़ी। पत्नी दिव्या मिश्रा, मां जयंती देवी और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। राहुल अपने पीछे डेढ़ वर्षीय बेटी सुप्रिया को छोड़ गए हैं। मासूम बेटी को पिता के शव के पास देखकर हर किसी की आंखें नम हो गईं। पिता दिवाकर मिश्रा के अलावा राहुल पांच भाइयों में सबसे बड़े थे। उनके भाई प्रिंस मिश्रा, अवधेश मिश्रा, अंकित मिश्रा और आनंद मिश्रा तथा बहन रीतू त्रिपाठी भी गहरे सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed