फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Long waiting period for trains for Diwali, Tatkal is the way to go

Ambedkar Nagar News: दीपावली के लिए ट्रेनों में वेटिंग लंबी, तत्काल का सहारा

Sat, 27 Sep 2025 08:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 27 Sep 2025 08:35 PM IST
विज्ञापन
Long waiting period for trains for Diwali, Tatkal is the way to go
अंबेडकरनगर। दीपावाली पर दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई व अन्य रूटों की ट्रेनों में अभी से लंबी वेटिंग लिस्ट है। ज्यादातर ट्रेनों में सीटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में लोग वेटिंग में टिकट बुक करा रहे हैं। साथ ही तत्काल के सहारे टिकट पाने की जद्दोजहद में जुटे हैं।
विज्ञापन


अकबरपुर स्टेशन से होकर जाने वाली कोलकाता एक्सप्रेस (13151), गंगा सतलज (13307), कैफियात एक्सप्रेस (12225) ट्रेनों में वेटिंग टिकट भी नहीं हो पा रहा है। टिकट के लिए आवेदन करने पर रेलवे की ओर से खेद जताया जा रहा है। कई अन्य ट्रेनों में लंबी वेटिंग है, जो हर घंटे बढ़ती ही जा रही है। लोग अधिक किराया देकर तत्काल टिकट कराने की तैयारी में हैं। सुबह से ही रेलवे आरक्षण काउंटरों पर भीड़ हो जाती है।
विज्ञापन

अहमदाबाद के लिए 26 अक्तूबर का आरक्षण टिकट लेने पहुंचीं पूजा ने बताया कि अकबरपुर से कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा था, इसलिए लखनऊ से अहमदाबाद का लिया है। अश्वनी सिंह ने बताया कि दिल्ली के लिए पांच अक्तूबर तक कन्फर्म टिकट नहीं मिल रहा है, अब तत्काल में टिकट लेना पड़ेगा। मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक पलटूराम ने बताया कि त्योहारी सीजन की वजह से ज्यादातर गाड़ियां रिग्रेट चल रही हैं। वहीं वेटिंग भी लंबी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed