{"_id":"6081ad508ebc3e592579047d","slug":"long-line-for-cancellation-of-reserved-ticket-ambedkar-nagar-news-lko5753131106","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षित टिकट निरस्त कराने को लग रही लंबी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षित टिकट निरस्त कराने को लग रही लंबी लाइन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आरक्षित टिकट निरस्त कराने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गुरुवार को एक तरफ जहां लगभग 80 यात्री टिकट आरक्षण कराने के लिए पहुंचे, वहीं 170 से अधिक यात्रियों ने काउंटर पर पहुंचकर आरक्षित टिकट रद्द कराया। इस बीच गुरुवार को भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच में टीम लगी रही।
बगैर आरक्षण टिकट के ट्रेन से यात्रा न करने देने के रेलवे प्रशासन के फरमान के बावजूद ट्रेन से यात्रा करने वालों की संख्या में तेजी से कमीं आई है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रतिदिन आरक्षण टिकट प्राप्त करने वाले यात्रियों की तुलना में बड़ी संख्या में आरक्षित टिकट रद्द कराने के लिए यात्री अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच रहे हैं। गुरुवार को अमर उजाल टीम ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर जायजा लिया, तो आरक्षण खिड़की पर दो अलग अलग लाइन लगी दिखीं।
आरक्षित टिकट रद्द कराने वालों की लंबी लाइन थी, जबकि टिकट का आरक्षण कराने वाले यात्रियों की लाइन छोटी थी। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को जहां लगभग 80 यात्री टिकट के आरक्षण के लिए पहुंचे, वहीं लगभग 170 यात्री आरक्षित टिकट को रद्द कराने पहुंचे थे। बताया कि जिनका कंफर्म टिकट होता है, उसी को ट्रेन से यात्रा करने की अनुमति है। सामान्य श्रेणी में एक सीट पर मात्र एक यात्री के ही बैठने की व्यवस्था है, जबकि एसी में एक सीट पर दो यात्रियों के बैठने की व्यवस्था निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
इसके साथ ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए ट्रेन से आने जाने वाले यात्रियों की कोरोना जांच का कार्य भी अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर लगातार जारी है। गुरुवार को भी जांच के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर टीम मुस्तैद दिखी। टीम के अनुसार प्रतिदिन लगभग 200 यात्रियों की जांच की जा रही है। बताया कि आने वालों की संख्या जाने वालों की तुलना में काफी अधिक होती है।