फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Locked in nine unrecognized schools

बिना मान्यता वाले नौ स्कूलों में जड़ा ताला

Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Locked in nine unrecognized schools
अंबेडकरनगर। जिले के शिक्षा क्षेत्र कटेहरी और रामनगर में सोमवार को बगैर मान्यता के स्कूलों का संचालन रोकने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की टीम ने जगह-जगह छापा मारा। इस दौरान दोनों ब्लॉकों में बिना मान्यता के संचालित नौ विद्यालय बंद कराकर ताला जड़ दिया गया। इन स्कूलों में पढ़ने वाले लगभग 600 छात्र-छात्राओं का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में करा दिया गया। इस बीच बीएसए ने सभी ऐसे विद्यालयों को संचालन बंद करने की चेतावनी दी है, जिनकी मान्यता नहीं है। कहा कि जल्द ही केस दर्ज कराकर जुर्माना भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूल चलो अभियान को मजबूती प्रदान करने के लिए कटेहरी ब्लॉक में खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन के नेतृत्व में विशेष अभियान चला। एआरपी डॉ. अशर्फीलाल, बृजेश कुमार, राम निहाल वर्मा, मनीष कुमार, महेंद्र प्रताप गुप्त, स्कूल शिक्षक फूलचंद्र वर्मा समेत कई प्रधानाध्यापक और शिक्षकों की टीम ने बिना मान्यता के चल रहे मदरसा गौसिया फैजुल उलूम पहितीपुर, एपीएस पब्लिक स्कूल पहितीपुर, देव प्राथमिक विद्यालय बरामदपुर जरियारी, आरजेएस पब्लिक स्कूल घनेपुर, राम जगत पब्लिक स्कूल जमालपुर और सरस्वती पब्लिक स्कूल माधवपुर को बंद करा दिया।
विज्ञापन

विद्यालय संचालकों को खंड शिक्षा अधिकारी सबिस्ता परवीन ने चेतावनी दी कि यदि मान्यता लिए बगैर संचालन किया तो केस दर्ज कराया जाएगा। बाद में इन स्कूलों के 503 बच्चों का नामांकन नजदीकी परिषदीय विद्यालयों में करा दिया गया। एआरपी टीम ने इससे पहले बाबा ईंट भट्ठा पहितीपुर और एचएस ईंट भट्ठा बरामदपुर जरियारी से 30 बच्चों को पढ़ाई के लिए तैयार किया। नजदीकी परिषदीय स्कूल के प्रधानाचार्य को बुलाकर नामांकन कराने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, रामनगर शिक्षा क्षेत्र में बगैर मान्यता के संचालित किए जा रहे विद्यालयों को बंद कराने का सिलसिला लगातार जारी है। सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी रियाजुद्दीन अंसारी ने एआरपी आलोक त्रिपाठी आदि के साथ विद्यालयों का निरीक्षण किया। टीम ने आमा दरवेेशपुर के सिटी मांटेसरी स्कूल का निरीक्षण किया। इस विद्यालय के पास मान्यता नहीं थी। यहां 27 बच्चे पढ़ाई करते मिले। विद्यालय को तत्काल बंद करा दिया गया।

इसके अलावा टीम ने बगैर मान्यता के संचालित बीके पब्लिक स्कूल नीबा को बंद कराया। इन स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों का प्रवेश नजदीकी परिषदीय स्कूल में कराने का निर्देश दिया। टीम ने श्रीराम उम्मेद जूनियर हाईस्कूल को भी मान्यता के अभाव में बंद करा दिया। हालांकि टीम के यहां पहुंचने से पहले ही विद्यालय में अध्ययनरत बच्चों को घर भेज दिया गया था। संबंधित विद्यालय को नोटिस जारी किया गया। हिदायत दी गई कि बगैर मान्यता के स्कूल का संचालन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed