फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lockdown stripped strips

लॉकडाउन की उड़ाई गईं धज्जियां

Sun, 16 May 2021 10:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Lockdown stripped strips
अंबेडकरनगर। आंशिक लॉकडाउन की रविवार को जगह-जगह धज्जियां उड़ती दिखीं। न सिर्फ जिला मुख्यालय बल्कि जिले के अन्य कई क्षेत्रों में भी जगह-जगह दुकानें खुली रहीं। ऐसे दुकानदारों के विरुद्ध कार्यवाही करने की सुध जिम्मेदारों को नहीं रही। उधर, आवागमन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने के लिए प्रमुख चौराहों व मार्गों पर बैरियर लगाकर जांच अभियान चलाया। बगैर मास्क वालों के विरुद्ध इस दौरान कार्यवाही भी की गई।
विज्ञापन

आंशिक लॉकडाउन का जिले में पूरी तरह असर नहीं दिख रहा है। जगह-जगह इसकी जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। न सिर्फ बाजारों में भीड़ दिख रही है, बल्कि दुकानें भी जगह-जगह खुली हुई थीं। अकबरपुर नगर के शहजादपुर, अकबरपुर अयोध्या मार्ग, नई सड़क के साथ ही टांडा, बसखारी, जलालपुर, जहांगीरगंज, कटहरी समेत कई अन्य प्रमुख बाजारों में रविवार को विभिन्न प्रकार की दुकानें खुली रहीं। इन दुकानों पर सुबह से ही उपभोक्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हुआ, जो शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन

उधर, आंशिक लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए रविवार को पुलिस प्रशासन ने जिला मुख्यालय से लेकर अन्य बाजारों में जगह-जगह बैरियर लगाकर सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान बगैर मास्क वालों का न सिर्फ चालान किया गया, बल्कि जुर्माना भी लगाया गया। उन्हीं लोगों को बैरियर पार करने दिया जा रहा था जो ठोस कारण बता रहे थे। इस बीच एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि आंशिक लॉकडाउन का पूरी सख्ती से पालन कराया जा रहा है। दुकान खोलने वालों पर कार्यवाही भी की जा रही है। चेतावनी दी कि यदि किसी ने शासन की ओर से जारी गाइडलाइन का उल्लंघन किया तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed