फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lite ware fall down in shop

दुकान पर टूटकर गिरा जर्जर विद्युत तार, नागरिकों में भगदड़

Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
lite ware fall down in shop
अंबेडकरनगर। बसखारी में पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से शुक्रवार देरशाम बसखारी जलालपुर रोड पर दरगाह चुंगी के पास एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। अचानक हाईटेंशन तार एक दुकान के ऊपर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर आपूर्ति ठप हुई इसके बाद एकजुट लोगों ने किसी तरह दुकान के बगल मौजूद कचरे में लगी आग को नियंत्रित किया। गनीमत रही कि दुकान में आग नहीं लगी। आए दिन इस तरह टूटकर गिर रहे विद्युत तारों की घटना से आम लोगों में खासी नाराजगी का माहौल है। उपभोक्ताओं का कहना है कि विभाग की उदासीनता के चलते ही ऐसा हो रहा है।
विज्ञापन

बसखारी बाजार के जलालपुर रोड पर दरगाह चुंगी के पास शुक्रवार देरशाम बड़ा हादसा होते बच गया। बताया जाता है कि बड़ी संख्या में नागरिक आवागमन कर रहे थे। इसी बीच बिजली के तारों में स्पार्किंग हुई, और हाईटेंशन तार टूटकर नीचे दुकान पर गिर पड़ा। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गयी। लोग अपनी जान बचाकर भागते नजर आए। तार में करंट प्रभावित होने के बावजूद संयोग से जनरल स्टोर की दुकान में तो आग नहीं लगी, लेकिन बगल स्थित घासफूस में आग लग गई। घटना की जानकारी तत्काल मकोइया उपकेंद्र को दी गई। आपूर्ति ठप होने के बाद किसी तरह से आसपास के लोगों ने आग को नियंत्रित किया।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। तार टूटने की इस घटना से नागरिकों में खासा आक्रोश है। नागरिकों का कहना है कि करीब दो माह पहले भी इसी क्षेत्र में तार टूटकर गिरा था, तब एक युवती की जान चली गई थी। उस समय भी जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की गई थी। हालांकि पावर कॉर्पोरेशन ने तब भी कोई ध्यान नहीं दिया था। इसके चलते ही इस तरह के हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र के अजय सिंह, शिवम व मनीराम आदि ने जिला अस्पताल से अविलंब जर्जर तारों को बदलवाने की मांग की है। अधीक्षण अभियंता एके दोहरे ने कहा कि ऐसे प्रकरणों का संज्ञान लिया जा रहा है। इस तरह के तार को जल्द बदलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed