फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   lipid profile and thyroid test not started in district hospital

Ambedkar Nagar News: जिला अस्पताल में नहीं लिपिड प्रोफाइल व थायराइड जांच की सुविधा

Sun, 21 Jul 2024 10:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jul 2024 10:25 PM IST
विज्ञापन
lipid profile and thyroid test not started in district hospital
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल में लिपिड प्रोफाइल व थायराइड की जांच की सुविधा न होने से मरीज परेशान हैं। दरअसल जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड लैब का निर्माण तो हो गया लेकिन हैंडओवर न होने से अब तक उसका संचालन प्रारंभ नहीं हो सका है। नतीजा यह है कि इन दोनों महत्वपूर्ण जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है, जहां उन्हें ठीक-ठाक रकम खर्च करनी पड़ रही।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की स्थापना हुए ढाई दशक का समय बीत चुका है लेकिन अब तक यहां लिपिड प्रोफाइल व थायराइड की जांच की सुविधा नहीं शुरू हो सकी है। इन प्रमुख जांच के लिए जिला अस्पताल में इंटीग्रेटेड लैब का निर्माण सी एंड डीएस ने कराया लेकिन अब तक उसका हैंडओवर नहीं हो सका है।
विज्ञापन

इन दोनों महत्वपूर्ण जांच के लिए मरीजों को निजी पैथोलॉजी सेंटर का सहारा लेना पड़ रहा है। इन दोनों जांच के लिए मरीजों को लगभग डेढ़ हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है। मालूम हो कि जिला अस्पताल में प्रतिदिन औसतन 1100 मरीजों की ओपीडी होती है। इसमें 50 से अधिक मरीजाें को लिपिड प्रोफाइल व थायराइड की जांच लिखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीएमएस डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि इंटीग्रेटेड लैब अभी तक हैंडओवर नहीं हुआ है। जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। लैब के संचालन के साथ ही संबंधित जांच की सुविधा मरीजों को जिला अस्पताल में मिलने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed