{"_id":"5f9835ed8ebc3e9bbb18d6e4","slug":"light-ambedkar-nagar-news-lko547278479","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर पॉवर कार्पोरेशन ने वसूला 11 लाख रुपये का बकाया, कनेक्शन भी काटे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर पॉवर कार्पोरेशन ने वसूला 11 लाख रुपये का बकाया, कनेक्शन भी काटे गए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बकाया वसूली श अवैध ढंग से बिजली का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध मंगलवार को पॉवर कार्पोरेशन ने अकबरपुर नगर के मीरानपुर में जांच अभियान चलाया। तीन अवर अभियंताओं के नेतृत्व में अलग अलग टीमों ने सघन जांच अभियान चलाकर 20 लाख 77 हजार के 64 बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काटा, जबकि साढ़े 11 लाख रुपये की वसूली की गई। मीटर बाईपास द्वारा बिजली का प्रयोग कर रहे पांच उपभोक्ताओं के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया।
अधिशाषी अभियंता वीके पटेल के नेतृत्व में मंगलवार अकबरपुर नगर के मीरानपुर व तमसा मार्ग पर सघन जांच अभियान चला। बकाया वसूली व कटिया कनेक्शन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए मंगलवार को तीन अवर अभियंताओं के नेतृत्व में टीम शामिल रही। अवर अभियंता रमेश मौर्या, रामजनम व रामअचल के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सघन अभियान चला।
अधिशाषी अभियंता वीके पटेल ने बताया कि मंगलवार को चलाए गए अभियान के दौरान 64 बड़े बकाएदारों का विद्युत कनेक्शन काटा गया। इन पर कुल 20 लाख 77 हजार रुपये का बकाया है। 217 उपभोक्ताओं ने इस दौरान 11 लाख 65 हजार रुपये का बिजली बिल जमा किया। बताया कि मीटर बाईपास से बिजली का प्रयोग करने वाले 5 उपभोक्ताओं के विरुद्ध अकबरपुर कोतवाली में केस दर्ज कराया गया। बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।