फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Life disrupted due to incessant rain

लगातार बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त

Tue, 11 Oct 2022 11:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Life disrupted due to incessant rain
अंबेडकरनगर। रुक-रुककर हो रही बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। किसान धान व गन्ने की फसल को लेकर चिंतित हैं तो व्यवसायियों के चेहरे पर भी मायूसी दिख रही है। दरअसल बारिश का सिलसिला लगातार जारी रहने से ग्रामीण क्षेत्र के लोग बाजारों का रुख नहीं कर रहे हैं, जबकि नगरीय व शहरी क्षेत्र के नागरिक भी बाजारों में जाने से परहेज कर रहे हैं। इस बीच मंगलवार को भी सुबह रुक-रुककर बारिश होती रही। दोपहर बाद बारिश का दौर तो थमा, लेकिन उमड़ घुमड़ रहे बादलों के चलते बाजारों में आमतौर पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

लगभग एक सप्ताह से हो रही बारिश से आम जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। खराब मौसम के चलते ज्यादातर समय लोग घरों में ही कैद रहते हैं। बाजारों में खरीदारों के कम पहुंचने से व्यवसायियों में मायूसी है। शहजादपुर के रेडीमेड कपड़ा व्यवसायी गोलू अग्रहरि व इम्तियाज हुसैन ने कहा कि मौजूदा समय में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का दौर जहां चल रहा है तो वहीं आगामी दिनों में दीपावली पर्व है। ऐसे में कपड़ों के बेहतर बिक्री की संभावना थी। बारिश से बिक्री पर सीधा प्रभाव पड़ा है।
विज्ञापन

उधर, बारिश के न थमने से किसानों में धान व गन्ना फसल को लेकर भी चिंता होने लगी है। अकबरपुर के किसान राजेश कुमार, महरुआ के गंगाराम, भीटी के जितेंद्र कुमार व टांडा के कैलाश ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार से बारिश हो रही है, उससे फसलों को नुकसान होना तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटरी पर नहीं लौटी बिजली
तेज हवा के साथ सोमवार को हुई झमाझम बारिश ने जिले की बिजली आपूर्ति पूरी तरह से बेपटरी कर दी थी। शहरी क्षेत्रों में सोमवार देर शाम तक बिजली आपूर्ति तो बहाल कर दी गई, लेकिन ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में मंगलवार को भी पटरी पर नहीं आ सकी थी। उकरा, करमुलहा, तिरमुहानी, कोटवा, चंदनपारा, गौसपुर, चांदपुर भटपुरा, सिझौली, लोरपुर ताजन, गौरा, बदलपुर, सोनगांव, अटंगी, मीरपुर शेखपुर, झलरिया, मदारभारी, अढनपुर, काही, परियाएं, टेमा के अलावा जलालपुर, आलापुर व अन्य क्षेत्रों के उपभोक्ताओं को बदतर बिजली आपूर्ति से जूझना पड़ा। अधिशाषी अभियंता अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र बीके मिश्र ने बताया कि बारिश से गड़बड़ी दूर करने में बाधा उत्पन्न हो रही है।

जलभराव से हुईं दिक्कतें
सोमवार रात व मंगलवार सुबह तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामनगर में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से परिसर जलमग्र हो गया। नमंगलवार को मरीजों व तीमारदारों को पानी में घुसकर अंदर जाने को मजबूर होना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय सवरगह, प्राथमिक विद्यालय मठिया, प्राथमिक विद्यालय हरसिंहपुर, उच्च प्राथमिक विद्यालय मुस्कराईं, प्राथमिक विद्यालय बिलारी परिसर में पानी भर गया। इससे विद्यालय में शिक्षा हासिल करने के लिए जाने वाले छात्र-छात्राओं व शिक्षक-शिक्षिकाओं को दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed