फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Licenses of two fertilizer shops suspended

खाद की दो दुकानों के लाइसेंस निलंबित

Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Licenses of two fertilizer shops suspended
अंबेडकरनगर। मिलावटी खाद व कीटनाशक दवाओं की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए शनिवार को जिले की सभी पांच तहसीलों में एक साथ सघन जांच अभियान चलाया गया। संबंधित तहसील के एसडीएम व कृषि विभाग के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने छापे मारे। बंद मिली दो खाद दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया। साथ ही विभिन्न गड़बड़ियों के चलते चार दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई।
विज्ञापन

खाद, बीज व कीटनाशक दवाओं में मिलावट रोकने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन ने सभी पांच तहसीलों में विशेष अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए थे। इसके लिए संबंधित तहसील के एसडीएम के नेतृत्व में कृषि विभाग के अधिकारियों की टीम गठित की गई। शनिवार को जिले में एकसाथ अभियान चला।
विज्ञापन

अकबरपुर सदर एसडीएम पवन जायसवाल व उपकृषि निदेशक पीयूष राय की टीम ने बरधाभिउरा स्थित पीसीएफ गोदाम से खाद का नमूना मिलावट के संदेह में लिया। टीम रामपुर सकरवारी बाजार पहुंची तो वहां दो दुकानें बंद मिलीं। दोनों दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील क्षेत्र में कुल आठ दुकानों पर छापे मारे गए। इसमें छह दुकानों से नमूने लिए। भीटी तहसीलदार के नेतृत्व में टीम ने महरुआ गोला व भीटी समेत कई दुकानों का जायजा लिया। कल्पतरू खाद भंडार व भैयालाल सोनी खाद भंडार भीटी बंद मिले। ये दोनों दुकानें पूर्व के निरीक्षण में भी बंद थीं। इस पर दोनों दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया।

टांडा एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने आधा दर्जन खाद की दुकानों का निरीक्षण किया। मेसर्स कृषि सेवा केंद्र नंदापुर व मेसर्स कृषि खाद भंडार बिहरई बंद मिलने पर कारण बताओ नोटिस दी गई। इसके अलावा दो दुकानों से संदेह होने पर खाद का नमूना लिया। कुल आठ दुकानों पर छापे मारे गए। तहसील क्षेत्र जलालपुर में एसडीएम के नेतृत्व में टीम ने सात दुकानों पर पहुंचकर जायजा लिया। दो दुकानों से खाद का नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed