{"_id":"60cb8b088ebc3e708e36e7fb","slug":"license-renewal-started-after-two-months-ambedkar-nagar-news-lko582927360","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह बाद लाइसेंस नवीनीकरण शुरू हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह बाद लाइसेंस नवीनीकरण शुरू हुआ
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वालों के लिए राहत की खबर है। लगभग दो माह बाद एक बार फिर से जिले में ड्राइविंग लाइसेंस के नवीनीकरण का काम बुधवार से शुरू हो गया। बुधवार को 35 लोगों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर लाइसेंस रिनीवल कराया। आगामी एक जुलाई से लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम भी शुरू कर दिया जाएगा।
कोरोना संकट के चलते शासन के निर्देश पर लगभग दो माह पूर्व लाइसेंस का कार्य ठप हो गया था। इस बीच जब कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आनी शुरू हुई, तो बीते दिनों परमानेंट लाइसेंस बनाने का कार्य एआरटीओ कार्यालय में शुरू हो गया था। लेकिन लाइसेंस के रिनीवल व लर्निंग लाइसेंस बनाने का काम शुरू नहीं हो सका।
इसके लिए संबंधित नागरिकों को विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार से एक बार फिर से ड्राइविंग लाइसेंस के रिनीवल का काम शुरू हो गया। पहले दिन 35 नागरिकों ने एआरटीओ कार्यालय पहुंचकर कोरोना काल में समाप्त हुए लाइसेंस का नवीनीकरण कराया।
विज्ञापन
एआरटीओ कार्यालय के आरआई बिपिन कुमार ने बताया कि लाइसेंस रिनीवल का कार्य बुधवार से प्रारंभ हो गया है। पहले दिन 35 नागरिकों का लाइसेंस रिनीवल किया गया। आगामी एक जुलाई से लर्निंग लाइसेंस का कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
लाइसेंस बनवाने के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है। आने वाले नागरिकों को सैनिटाइज किया जाता है। मास्क की अनिवार्यता के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन किया जा रहा है।