फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   ... let's wave the tricolor in his honor

...चलो तिरंगा लहरा देते हैं उनके सम्मान में

Fri, 08 Jan 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
... let's wave the tricolor in his honor
अंबेडकरनगर के सया डिग्री कॉलेज में ग्रामर्षि महोत्सव पर काव्य पाठ करते कवि। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
भीटी। ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय वीरसिंहपुर सरैया सया में एक शाम ग्रामर्षि के नाम पर अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से रात भर श्रोताओं का मनोरंजन किया। हास्य, व्यंग्य, ओज व श्रृगार आदि सभी विधाओं की रचनाएं पढ़ी गईं। कवि सम्मेलन का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंधक व पूर्व सांसद हरिओम पांडेय ने प्राचार्य डॉ. राकेशचंद्र तिवारी के साथ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन में शैलेंद्र मासूम लखनवी ने पढ़ा कि जबसे ऋतुराज का आगमन हो गवा, तब से गुलजार सगरो चमन होई गवा। ओज के कवि रामभदावर ने अपनी रचनाएं पढ़ कर लोगों को राष्ट्रवाद व देशभक्ति से सराबोर कर खूब तालियां बटोरीं। पढ़ा कि मत कहो अंगार है, उदीप्त सानंद हैं हम, जिसने भुजंगो को भी साधा, वही चंदन हैं हम। आजमगढ़ से आए भालचंद्र त्रिपाठी ने पढ़ा कि काम रावन का है तो कीजै खुशी से, राम का चेहरा लगाना ठीक है क्या।
विज्ञापन

बस्ती से आए डॉॅ वेदप्रकाश द्विवेदी प्रचंड ने पढ़ा कि गौरव भूषित हो भारत मां, केवल यह आनंद चाहिए। शब्दों में हो राज वंदना, ऐसा सुरभित छंद चाहिए। राष्ट्रवाद के प्रखर कवि वाहिद अली वाहिद ने किसानों के हित में पंक्तियां पढ़ीं। कहा कि जिनके हाथ चला करते हैं खेत और खलिहान में, जिनकी पगड़ी टोपी चमके हरे धान में पान में। जो हम को रोटी देते हैं, हमको कष्ट से दान में। चलो तिरंगा लहरा देते हैं उनके सम्मान में। पुष्कर सुल्तानपुरी ने पढ़ा कि चले गर हादसों का दौर कोई गम नहीं होता। उजाड़े इश्क की महफिल किसी में दम नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी से आयीं कवयित्री रंजना सिंह ने पढ़ा कि बहते दरिया के रुख को मोड़ने की मत सोचो, भोरी चादर है इसे ओढ़ने की मत सोचो। कली होती है जमाने में महक देने को, तुम इनसे प्यार करो तोड़ने की मत सोचो। चांदनी शबनम जलालपुरी के गीतों ने लोगों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने पढ़ा कि कितनी चाहत है मुझसे मेरे हमनशीं, तूने मुझको बताया मजा आ गया। चांदनी की ग़जल को भरी बज्म में, तूने सबको सुनाया मजा आ गया।
कवयित्री शोला टांडवी ने पढ़ा कि मस्केबाजी की जलवा गई वे कहे बन गये मंत्री, पीठ पर डिग्रियां लाद कर हम गधे के गधे रह गए। कवि शाकिब आलम आजमी ने पढ़ा कि ओठों से मेरे छीन कर मुस्कान ले गया। मेहमान बन कर आया था, और जान ले गया। प्रयागराज धाम से आयीं वंदना शुक्ला ने पढ़ा कि माता सीता के दर्द कुछ इस तरह से सुनाएं, नैनों से बेहतर नित जल था, मन के भीतर एक जंगल था, संग तेरे क्यों न चल पाई, भर न सकी क्यों दुख की खाई, थक गई देते देते परीक्षा, अब लेती हूं विश्राम, प्रभु तुम्हें अंतिम बार प्रणाम।

कवि बिहारीलाल अंबर इलाहाबादी ने अपने हास्य व्यंग्य की रचनाओं से सबको हंसी से लोटपोट कर दिया। इसके अलावा कवयित्री सुनीता पाठक, अशोक टाटंबरी, जावेद सुल्तानपुरी, रुचि द्विवेदी आदि ने भी रचनाएं पढ़ीं। पूर्व सांसद ने कवियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वाहिद अली वाहिद व संचालन विकास बौखल ने किया। इस मौके पर विधायक इंद्रप्रताप तिवारी खब्बू, डॉॅ अनुपम पांडेय, विजय उपाध्याय, डॉॅ दिनेश मिश्र, डॉॅ चंद्रप्रकाश मिश्र, डॉॅ. हरीशकुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed