फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Leopard seen in Tiwaridih village, panic among villagers

Balrampur News: तिवारीडीह गांव में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत

Sun, 20 Jul 2025 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Leopard seen in Tiwaridih village, panic among villagers
महाराजगंज तराई/बलरामपुर। बरहवा रेंज के तिवारीडीह गांव में शनिवार की शाम करीब पांच बजे तेंदुआ दिखाई पड़ा। ग्रामीणों ने जब तेंदुए को खदेड़ा तो वह पहाड़ी नाले की तरफ भाग गया। गांव के पास तेंदुआ नजर आने से ग्रामीणों में दहशत है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुओं को पकड़वाने की मांग की है।
विज्ञापन

बरहवा रेंज के ग्राम तिवारीडीह निवासी राजकुमार ने बताया कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे वह अपने जानवरों को चारा खिल रहे थे। तभी अचानक गांव के उत्तर दिशा में गन्ने के खेत के पास तेंदुआ दिखाई दिया। उनकी गुहार पर पहुंचे ग्रामीणों ने तेंदुए को खदेड़ा तो वह गांव के पास पहाड़ी नाले की तरफ भाग गया। पिछले दिनों भी गांव के पास तेंदुआ दिखाई दिया था। ग्रामीण कृष्णकुमार यादव, सरवन, तिलकराम, भारत व रविकुमार आदि ने तेंदुए को पकड़वाने व गांव में पिंजरा लगवाने की मांग वन विभाग के अधिकारियों से की है। बरहवां रेंज के रेंजर बृजेश सिंह ने बताया है कि वन विभाग की टीम गांव में भेजी जाएगी। ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed