फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Legal information given to women

Ambedkar Nagar News: महिलाओं को दी विधिक जानकारी

Sun, 05 Mar 2023 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 05 Mar 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Legal information given to women
अंबेडकरनगर। विकास भवन सभागार में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। गोष्ठी का शुभारंभ नालसा थीम गीत एवं महिला अधिकार एवं कानूनों से संबंधित छायाचित्र की वीडियो क्लिप चलाकर किया गया।
विज्ञापन




जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश पद्मनरायण मिश्र के निर्देशन में कार्यक्रम का आयोजन अपर जिला जज/ सचिव कमलेश कुमार मौर्य की देखरेख में हुआ। अपर सिविल जज जूनियर डिवीजन सौम्या द्विवेदी ने एसिड अटैक के खिलाफ बनाए गए कानून के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि 4 मार्च से 11 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला सप्ताह मनाया जाएगा। असिस्टेंट लीगल एंड डिफेंस काउंसिल बुतूल जेहरा ने विवाह एवं संबंध विच्छेद, भरण पोषण, घरेलू हिंसा व महिला संरक्षण अधिकारी के बारे में विस्तार से समझाया। न्यायाधीश कामाक्षी सागर ने महिलाओं को विधिक जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




उच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता आरएस मौर्य ने महिलाओं को महिला संपत्ति का अधिकार विषय पर महत्वपूर्ण जानकारी दी। सीबी सिंह लॉ कॉलेज की प्रोफेसर शिवानी मिश्रा ने महिलाओं के खिलाफ शीलभंग के प्रयास, शारीरिक एवं यौन शोषण, हिंसा, पाॅक्सो अधिनियम, मातृत्व लाभ अधिनियम के बारे में जानकारी दी। इस मौके पर सीओ रुक्मिणी वर्मा, अधिवक्ता रामचंद्र वर्मा, जनशिक्षण केंद्र सचिव पुष्पा पाल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed