Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Lawyers end work boycott

Ambedkar Nagar News: अधिवक्ताओं ने कार्य बहिष्कार किया समाप्त

Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 29 Dec 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lawyers end work boycott
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर तहसीलदार न्यायालय का अधिवक्ताओं की ओर से किया गया कार्य बहिष्कार सोमवार को समाप्त हो गया। आलापुर तहसील परिसर में करीब दो घंटे से अधिक समय तक चली बैठक में अधिवक्ताओं और अधिकारियों के बीच चर्चा हुई।
विज्ञापन

अधिवक्ता संघ अध्यक्ष सुनीत द्विवेदी ने न्यायालय से गायब फाइलों की शीघ्र बरामदगी, बिना तारीख और दोनों पक्षों को सुने बिना किसी प्रकार का आदेश या स्थगन न देने की मांग की। एसडीएम सुभाष सिंह व न्यायिक मजिस्ट्रेट अरविंद त्रिपाठी ने आश्वस्त किया कि न्यायालय की कार्रवाई पूरी तरह नियमों के अनुरूप और निष्पक्ष ढंग से संचालित की जाएगी। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कंप्यूटर ऑपरेटर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। इस पर तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव ने स्पष्ट किया कि संबंधित कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल हटा दिया गया है। इस दौरान महामंत्री नरेंद्र यादव अनिल श्रीवास्तव, दुर्गेश यादव, राकेश तिवारी, राजमणि सिंह यादव,सतीश कुमार मिश्रा व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed