{"_id":"5ff745c28ebc3e2e5865460b","slug":"law-and-order-in-the-state-is-poor-ambedkar-nagar-news-lko558690740","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। लचर कानून व्यवस्था से नाराज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि बदायूं में महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या तथा जिले में दो सगे भाइयों की सरेराह हत्या से यह साबित हो गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था लचर हो चुकी है। इन घटनाओं ने आम जनमानस में असुरक्षा की भावना भी भर दी है।
जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि मामले में पुलिस कार्रवाई करने के बजाय घटना को दो दिन तक छिपाए रही। यह लापरवाही की पराकाष्ठा है। कहा कि ऐसे कृत्य करने वाले आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जिले के जहांगीरगंज में दो सगे भाइयों की निर्मम हत्या से साफ पता चलता है कि प्रदेश में अपराधियों को कानून का कोई भय नहीं है।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करती है। मोदीनगर गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सरकारी भ्रष्टाचार के कारण 25 निर्दोष लोगों की मौत हादसे से नहीं हुई बल्कि उनकी हत्या की गई है। इस मौके पर संध्या राजभर, लल्लन विश्वकर्मा, सौरभ वर्मा, परचम अब्बास, अविनाश राजभर, रमापति वर्मा, बृजेश राजभर व सेवाराम वर्मा आदि मौजूद रहे।