{"_id":"6096cdde8ebc3e8daa003e79","slug":"lathis-in-a-land-dispute-10-people-injured-ambedkar-nagar-news-lko577360853","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में चलीं लाठियां, 10 लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूमि विवाद में चलीं लाठियां, 10 लोग घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बेवाना थाना क्षेत्र के कुढ़ा मोहम्मदपुर गांव में शनिवार को सुबह भूमि विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया। मारपीट में 10 लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर जांच शुरू कर दी है।
बेवाना थाना क्षेत्र के कुढ़ा मोहम्मदपुर गांव निवासी अखिलेश व रामचरित्र के बीच लंबे समय से एक भूखंड को लेकर विवाद चल रहा है। इसे लेकर कई बार दोनों पक्ष आमने-सामने आ चुके हैं। शनिवार को सुबह फिर से दोनों पक्ष भिड़ गए। आरोप है कि रामचरित्र पक्ष के लोग संबंधित भूखंड पर खूंटा गाड़ रहे थे। दूसरे पक्ष की सुमन ने इसका विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विपक्षियों ने सुमन की पिटाई शुरू कर दी। चीख पुकार पर सुमन पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठियां चलीं। इस दौरान ईंट-पत्थर भी फेंके गए। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के ग्रामीणों ने किसी तरह समझाकर मामला शांत कराया।
मारपीट में एक पक्ष के सुमन निषाद (60), अखिलेश (25), रमेश (23), मनोज (27), सरोजा (36), आरती (16), मंजीता (34), जबकि दूसरे पक्ष के रामचरित्र, हरीश व सूरज घायल हो गए। दोनों पक्षों ने पुलिस को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।