फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Land deal struck for 30 lakh; houses and shops demolished five days later

Ambedkar Nagar News: 30 लाख में जमीन का सौदा, पांच दिन बाद ध्वस्त कर दिए मकान-दुकान

Tue, 22 Sep 2026 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Land deal struck for 30 lakh; houses and shops demolished five days later
बरियावन में ध्वस्त किए गए मकान का मलबा। संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के बरियावन-किछौछा मार्ग पर जिस जमीन के अगले हिस्से को खाली कराने के लिए कथित तौर पर कानून हाथ में लेकर बुलडोजर चलवाया गया, उसे अयोध्या निवासी इंद्रजीत ने करीब एक साल पहले खरीदा था। इसके बाद से जमीन के अलग-अलग हिस्सों की बिक्री होती रही। बीते 15 सितंबर को जमीन के बड़े हिस्से का 30 लाख रुपये में बिक्री अनुबंध जलालपुर निवासी रणदीप वर्मा के नाम किया गया। अनुबंध में सपा और भाजपा नेता का नाम बतौर गवाह दर्ज है।
विज्ञापन

अभिलेखों के अनुसार, 18 जुलाई 2025 को रामउजागिर ने समसुद्दीनपुर गयासपुर निवासी पूजा वर्मा के नाम 126.58 वर्गमीटर जमीन का एग्रीमेंट किया था। इसके बाद रामउजागिर, उनके भाई रामकुमार व रामनाथ ने 13 अगस्त 2025 को गाटा संख्या 469 की 0.2090 हेक्टेयर जमीन का बिक्री अनुबंध अयोध्या निवासी इंद्रजीत के नाम किया। 15 अक्तूबर 2025 को इसका बैनामा इंद्रजीत के नाम हुआ और दाखिल-खारिज भी हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद इंद्रजीत ने जमीन के हिस्सों की बिक्री शुरू कर दी। 25 अक्तूबर 2025 को पूजा वर्मा को 126.40 वर्गमीटर और ब्रजेश कुमार निवासी चंदनपारा अकबरपुर को 111.53 वर्गमीटर जमीन बेची गई। 24 फरवरी 2026 को अमरनाथ निवासी पिपरी सैदपुर टांडा को 83.65 वर्गमीटर, 13 मार्च को नीलू निवासी समसुद्दीनपुर गयासपुर को 139.41 वर्गमीटर और दीपिका निवासी सुरजीपुर जमीलपुर, सगड़ी आजमगढ़ को 89.22 वर्गमीटर जमीन बेची गई। सात अप्रैल को सरोज श्रीवास्तव निवासी बहादुरपुर गयासपुर को 83.65 वर्गमीटर जमीन बेची गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 सितंबर 2026 को इंद्रजीत ने रणदीप वर्मा निवासी मसूदपुर जलालपुर के नाम 0.760 हेक्टेयर जमीन का 30 लाख रुपये में अनुबंध किया। रणदीप सपा नेता के सगे भाई बताए जा रहे हैं। अनुबंध में दर्ज दो गवाहों में एक भाजपा नेता हैं। शेष जमीन अभी भी इंद्रजीत के नाम दर्ज है, जिसमें मुख्य सड़क से लगा अगला हिस्सा भी शामिल है। इस अनुबंध के महज पांच दिन बाद 20 सितंबर की रात दर्जनों लोग तीन जेसीबी लेकर पहुंचे और बिना किसी कानूनी कार्रवाई के करीब 11 मकान व दुकानों को ध्वस्त कर दिया।

सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी
बरियावन प्रकरण में सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों और लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। घटना में शामिल सभी दोषियों पर कठोर कार्रवाई होगी। अलग-अलग अधिकारियों को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। - ईशा प्रिया, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed